श्रावस्ती में फसल काटने को लेकर विवाद, 4 गिरफ्तार:दो पक्षों में हुई मारपीट, धारदार हथियार से हमले का आरोप

श्रावस्ती में फसल काटने को लेकर विवाद, 4 गिरफ्तार:दो पक्षों में हुई मारपीट, धारदार हथियार से हमले का आरोप

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के पूर्विहवा पुरवा में धान की फसल काटने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना 27 अक्टूबर की बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें कई लोग लाठी-डंडे लेकर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अजय कुमार शुक्ला उर्फ भुसैली की शिकायत पर इकौना थाने में केस दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक, विपक्षी खेत में लगी धान की फसल काट रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज की और शिकायतकर्ता के भाई व भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष ने मारपीट के दौरान नकदी, सोने की चेन, मोबाइल और मोटरसाइकिल की चाबी छीनने के साथ फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। संजय कुमार शुक्ला के मुताबिक, जमीन को लेकर अदालत में मामला चल रहा है। उन्होंने खेत में धान की रोपाई की थी। फसल तैयार होने पर विपक्षी उसे काटने पहुंचे। विरोध करने पर उनके और उनके पिता के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने अंधरपुरवा के रहने वाले मनीष पाठक, परमजीत और रामरंग और बैदौरा के रहने वाले राम समुंदर मौर्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, चारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज है। आरोपियों को न्यायालय सदर भिनगा में पेश करने के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *