चक्रवर्ती तूफान अर्नव का शुक्रवार को भी रहा असर:गुरुवार की देर रात से ही हो रही है बारिश, चारों तरफ छाया हुआ है अंधेरा

चक्रवर्ती तूफान अर्नव का शुक्रवार को भी रहा असर:गुरुवार की देर रात से ही हो रही है बारिश, चारों तरफ छाया हुआ है अंधेरा

चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से आजमगढ़ में मौसम बदल गया है। शुरवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
गुरुवार को भी जिले में दोपहर से बारिश शुरू हो गई थी जो देर शाम तक जारी रही हालांकि कुछ देर के लिए बंद हुई फिर रात में फिर शुरू हो गई। जिले में बारिश शुरू हो जाने से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होता दिख रहा है। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है यही कारण है की बड़ी संख्या में लोग गर्म कपड़े पहने भी नजर आ रहे हैं। मौसम में बदलाव के बीच जिला प्रशासन ने 31 अक्टूबर तक बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि मौसम खराब होने पर बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित जगह पर रखें। जर्जर भवनों, कच्ची दीवारों और कमजोर छतों से दूर रहें। पशुओं को भी खुले मैदान में बांधकर न रखें, ताकि उन्हें नुकसान से बचाया जा सके। मंगलवार से बदल रहा मौसम आजमगढ़ में मंगलवार से मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। बुधवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। बुधवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 7 बजे तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था। अगले 4-5 दिन में और गिरेगा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *