PET के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन:फिरोजाबाद के टूंडला में भी रुकेगी, आगरा से आज करेगी वापसी

PET के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन:फिरोजाबाद के टूंडला में भी रुकेगी, आगरा से आज करेगी वापसी

PET-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे लखनऊ और आगरा फोर्ट के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 10 कोच वाली यह ट्रेन 29 अक्टूबर की रात लखनऊ से रवाना हुई है जो 30 अक्टूबर की सुबह आगरा फोर्ट पहुंचेगी। वापसी में 30 अक्टूबर की शाम आगरा फोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होगी। रात 11 बजे लखनऊ से चली ट्रेन गाड़ी संख्या 04234 लखनऊ-आगरा फोर्ट अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 29 अक्टूबर की रात 11 बजे लखनऊ से रवाना हुई। यह रात 11:55 बजे उन्नाव और 30 अक्टूबर की रात 12:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची। इसके बाद ट्रेन सुबह 4:05 बजे टूंडला स्टेशन पहुंची और 5 मिनट बाद 4:10 बजे रवाना हुई। ट्रेन सुबह छह बजे आगरा फोर्ट पहुंची। शाम छह बजे आगरा फोर्ट से होगी वापसी वापसी में गाड़ी संख्या 04233 आगरा फोर्ट-लखनऊ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 30 अक्टूबर की शाम छह बजे आगरा फोर्ट से रवाना होगी। यह शाम 6:45 बजे टूंडला स्टेशन पहुंचेगी और 6:55 बजे वहां से चलेगी। ट्रेन रात 11:25 बजे कानपुर सेंट्रल और 31 अक्टूबर की रात 12:05 बजे उन्नाव पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रात 1:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *