NZ vs IND 4th T20I: रोहित शर्मा-ग्लेन मैक्सवेल के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं अभिषेक शर्मा, बस करना होगा ये काम

NZ vs IND 4th T20I: रोहित शर्मा-ग्लेन मैक्सवेल के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं अभिषेक शर्मा, बस करना होगा ये काम

Abhishek Sharma: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा। इस मुकाबले में एक बार फिर सभी की निगाहें अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी, क्योंकि वे रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल के खास क्लब में शामिल होने की दहलीज पर है। पढ़े पूरी रिपोर्ट। 

New Zealand vs India: न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। भारत ने अब तक तीनों मैच में शानदार प्रदर्शन कर न्यूजीलैंड पर अजेय बढ़त बनाई हुई है। ऐसे में न्यूजीलैंड की नजर सीरीज में पलटवार करने की होगी। हालांकि इस मैच में सभी की नजरें एक बार फिर अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी, क्योंकि वे रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल के खास क्लब में शामिल होने की दहलीज पर हैं।

अभिषेक शर्मा को क्या करना होगा?

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा के नाम है। दोनों बल्लेबाजों ने 5-5 शतक लगाए हैं। अभिषेक शर्मा इस सूची में 4 शतकों के साथ मौजूद हैं।

ऑस्ट्रेलिया के करणबीर सिंह, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और भारती के सूर्यकुमार यादव के नाम भी 4-4 शतक दर्ज हैं। इसका मतलब है कि भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा एक और शतक लगाकर रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी कर लेंगे। हालांकि, इसके लिए उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज टी20I में आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी।

अभिषेक शर्मा और ग्लेन फिलिप्स में होड़

रन बनाने के मामले में मौजूदा टी20I सीरीज में भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिफ्स से कड़ी चुनौती मिली है। दोनों बल्लेबाजों ने अब तक 3-3 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में अभिषेक शर्मा ने जहां 56.33 की औसत और 238.02 की स्ट्राइक रेट से कुल 169 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। भारतीय ओपनर ने सीरीज में अब तक कुल 14 चौके और 15 छक्के लगाए हैं।

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में खेले गए सीरीज के तीसरे टी20I मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 38 गेंद में 113 रन की पारी खेली थी। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ पहले विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की थी।

वहीं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने भी कमाल की बैटिंग की है। उन्होंने 84.50 की औसत और 174.22 स्ट्राइक रेट से कुल 169 रन बनाए हैं, जिसमें कुल 2 अर्धशतक शामिल हैं। फिलिप्स ने सीरीज में अब तक कुल 15 चौके और 7 छक्के लगाए हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *