भास्कर न्यूज | जालंधर गुरु नानक देव विश्वविद्यालय कॉलेज, लाडोवाली रोड जालंधर के पंजाबी विभाग को पूर्व डीन प्रो. (डॉ.) बलजीत कौर ने एम.फिल. (पंजाबी) और पीएच.डी. के लगभग 50 शोध प्रबंध भेंट किए। कॉलेज प्रशासन के अनुसार ये शोध प्रबंध प्रो. (डॉ.) बलजीत कौर के मार्गदर्शन में पूर्ण हुए थे और इन्हें विभागीय अध्ययन-संसाधन के रूप में शामिल किया जाएगा। कॉलेज की ओएसडी प्रो. (डॉ.) नवजोत ने इस पहल को पंजाबी भाषा, साहित्य और अकादमिक शोध के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि संस्थानों के बीच शोध सामग्री साझा करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “प्रो. (डॉ.) बलजीत कौर द्वारा पंजाबी विभाग को लगभग 50 शोध प्रबंध भेंट करना एक सराहनीय शैक्षणिक पहल है। पंजाबी विभाग के प्रभारी डॉ. लखवीर सिंह ने भी योगदान के लिए आभार जताते हुए कहा कि इन शोध प्रबंधों से विद्यार्थियों को शोध पद्धतियों और अकादमिक लेखन को समझने में मदद मिलेगी तथा विभाग इन्हें अध्ययन और शोध के लिए सुलभ बनाएगा।

