डीएवी कॉलेज से स्किल डेवलपमेंट सेंटर में उत्सव, चूड़ियों के सजे स्टॉल

डीएवी कॉलेज से स्किल डेवलपमेंट सेंटर में उत्सव, चूड़ियों के सजे स्टॉल

भास्कर न्यूज | जालंधर डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के स्किल डेवलपमेंट सेंटर में 27 और 28 अक्टूबर को करवा चौथ का दो दिवसीय आयोजन उत्साह और रचनात्मक माहौल में हुआ। इसमें विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय के कर्मचारियों ने भी भागीदारी की, जिससे परिसर में उत्सव का वातावरण बना रहा। आयोजन के दौरान मेहंदी, नेल आर्ट, आभूषण और चूड़ियों सहित कई स्टॉल लगाए गए, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहे। विद्यार्थियों ने इन स्टॉलों के माध्यम से अपने कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। मेहंदी लगाने और नेल आर्ट से जुड़ी गतिविधियों को विशेष सराहना मिली। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ उपप्राचार्य प्रो. कुँवर राजीव, उप-प्राचार्या प्रो. सोनिका दानिया, प्रो. शरद मनोचा, समन्वयक डॉ. सीमा शर्मा, प्रो. पूजा शर्मा, डॉ. सपना और डॉ. रिचा नांगला ने किया। प्रशिक्षिका प्रो. लवलीन और केंद्र के विद्यार्थियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। 16 अक्टूबर, 2026 को हुई मेहंदी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. अनूप कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए प्रयासों की सराहना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *