घर में कछुआ मिलने पर वन विभाग को सौंपा

घर में कछुआ मिलने पर वन विभाग को सौंपा

भास्कर न्यूज | बक्सर घर में कछुआ मिलने पर एक परिवार ने उसे खुद कहीं छोड़ने के बजाय वन विभाग को सौंपकर वन्यजीव संरक्षण की मिसाल पेश की। मामला बक्सर नगर परिषद क्षेत्र के कोइरपुरवा का है, जहां अधिवक्ता पंकज कुमार, उनकी पत्नी बंदना सिंह और उनके भाई पवन कुमार की सजगता से भारतीय फ्लैपशेल कछुए को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में पहुंचाया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने कछुए को अपने संरक्षण में लेकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पंकज कुमार के आवास पर भारतीय फ्लैपशेल कछुआ मौजूद था। परिवार ने इसकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद अधिकारी कोइरपुरवा स्थित उनके आवास पर पहुंचे और कछुए को अपने संरक्षण में ले लिया। बाद में उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। इस प्रक्रिया का वीडियो भी वन विभाग की ओर से परिवार को उपलब्ध कराया गया। अधिवक्ता पंकज कुमार ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। भास्कर न्यूज | बक्सर घर में कछुआ मिलने पर एक परिवार ने उसे खुद कहीं छोड़ने के बजाय वन विभाग को सौंपकर वन्यजीव संरक्षण की मिसाल पेश की। मामला बक्सर नगर परिषद क्षेत्र के कोइरपुरवा का है, जहां अधिवक्ता पंकज कुमार, उनकी पत्नी बंदना सिंह और उनके भाई पवन कुमार की सजगता से भारतीय फ्लैपशेल कछुए को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में पहुंचाया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने कछुए को अपने संरक्षण में लेकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पंकज कुमार के आवास पर भारतीय फ्लैपशेल कछुआ मौजूद था। परिवार ने इसकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद अधिकारी कोइरपुरवा स्थित उनके आवास पर पहुंचे और कछुए को अपने संरक्षण में ले लिया। बाद में उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। इस प्रक्रिया का वीडियो भी वन विभाग की ओर से परिवार को उपलब्ध कराया गया। अधिवक्ता पंकज कुमार ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *