जेल में हुई दोस्ती, बाहर आकर ज्वेलरी कारोबारी को लूटा:4 आरोपी गिरफ्तार, जेवरात अब भी गायब; 9200 रुपए-हथियार बरामद

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आकर ज्वेलरी कारोबारी को लूटा:4 आरोपी गिरफ्तार, जेवरात अब भी गायब; 9200 रुपए-हथियार बरामद

बेगूसराय में स्वर्ण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, जेल में मिले थे चारों आरोपी जेल में हुई दोस्ती, बाहर आकर लूटा ज्वेलरी कारोबारी; 4 गिरफ्तार स्वर्ण व्यवसायी से लूट में 4 गिरफ्तार, 3 बाइक और देसी पिस्तौल बरामद बेगूसराय में लूटकांड का खुलासा, जेल में बनी थी चारों अपराधियों की जान-पहचान जेल में संपर्क, बाहर अपराध; स्वर्ण व्यवसायी से लूट में 4 गिरफ्तार बखरी में स्वर्ण व्यवसायी से लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार, जेवरात अब भी गायब जेल में मिले, फिर अपराध में बने साथी; स्वर्ण व्यवसायी से लूट में 4 गिरफ्तार स्वर्ण व्यवसायी से लूट में 4 बदमाश गिरफ्तार, 9200 रुपए और हथियार बरामद

बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में 25 अक्टूबर को स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूटपाट हुई थी। घटना का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों की निशानदेही पर 3 बाइक, एक देशी पिस्तौल और 9200 रुपए नगद बरामद किए हैं। हालांकि लूटे गए ज्वेलरी नहीं मिले हैं। बखरी थाना में आयोजित पीसी में डीएसपी कुंदन कुमार ने इसकी जानकारी दी है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों की आपस में मुलाकात बेगूसराय जेल के अंदर हुई थी। जेल की सलाखों के पीछे एक-दूसरे के संपर्क में आने के बाद इन शातिरों ने अपराध की दुनिया में अपनी गहरी पैठ बनानी शुरू कर दी थी। वारदात से पहले की थी रेकी जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद सभी शातिर एक जगह जमा हुए और फिर अलग-अलग स्थानों पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने लगे। पुलिस के अनुसार इसी योजना के तहत उन्होंने बखरी क्षेत्र को अपना निशाना बनाया और वहां लूटपाट की बड़ी साजिश रची थी। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि इस वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी कई दिनों से बखरी क्षेत्र में लगातार रेकी कर रहे थे। वे इलाके की गतिविधियों और स्वर्ण व्यवसायी की आवाजाही पर पैनी नजर बनाए हुए थे। जैसे ही उन्हें सही मौका मिला, अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर गोलियों की दहशत फैलाते हुए लूट की इस घटना को अंजाम दिया।
सीसीटीवी के आधार पर जांच डीएसपी ने बताया कि 25 अक्टूबर को बखरी थाना क्षेत्र के जोकीयाही पुल के पास अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी नीरज कुमार को अपना निशाना बनाया गया था। अपराधियों ने हथियार के बल पर दहशत फैलाते हुए व्यवसायी से नकदी और सोने के जेवर लूट लिए थे। इस घटना को लेकर बखरी थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामला सामने आने के बाद बखरी पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन और मानवीय सूचना के आधार पर गहन छानबीन शुरू की। कुल 8 लोगों की संलिप्तता पाई गई पुलिस ने वैज्ञानिक और मानवीय सभी पहलुओं पर जांच करते हुए संदिग्ध गतिविधियों में शामिल अपराधियों की तलाश तेज की। अनुसंधान के दौरान बाइक और अन्य संदिग्ध वाहनों के संबंध में सुराग मिला। पुलिस ने मुख्य संदिग्ध से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने इस लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर इस लूटकांड को अंजाम देने में कुल 8 लोगों की संलिप्तता पाई गई है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर चार मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहोक रजौड़ा के रहने वाले किशन कुमार सहनी, वीरपुर थाना क्षेत्र स्थित फुलकारी गांव के रहने वाले प्रेम कुमार और मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित लालू नगर के रहने वाले प्रदुमन कुमार व आकाश कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही और तलाशी के दौरान पुलिस ने 3 बाइक, 1 देशी पिस्तौल और 9200 रुपये नगद बरामद की है। बेगूसराय में स्वर्ण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, जेल में मिले थे चारों आरोपी जेल में हुई दोस्ती, बाहर आकर लूटा ज्वेलरी कारोबारी; 4 गिरफ्तार स्वर्ण व्यवसायी से लूट में 4 गिरफ्तार, 3 बाइक और देसी पिस्तौल बरामद बेगूसराय में लूटकांड का खुलासा, जेल में बनी थी चारों अपराधियों की जान-पहचान जेल में संपर्क, बाहर अपराध; स्वर्ण व्यवसायी से लूट में 4 गिरफ्तार बखरी में स्वर्ण व्यवसायी से लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार, जेवरात अब भी गायब जेल में मिले, फिर अपराध में बने साथी; स्वर्ण व्यवसायी से लूट में 4 गिरफ्तार स्वर्ण व्यवसायी से लूट में 4 बदमाश गिरफ्तार, 9200 रुपए और हथियार बरामद

बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में 25 अक्टूबर को स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूटपाट हुई थी। घटना का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों की निशानदेही पर 3 बाइक, एक देशी पिस्तौल और 9200 रुपए नगद बरामद किए हैं। हालांकि लूटे गए ज्वेलरी नहीं मिले हैं। बखरी थाना में आयोजित पीसी में डीएसपी कुंदन कुमार ने इसकी जानकारी दी है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों की आपस में मुलाकात बेगूसराय जेल के अंदर हुई थी। जेल की सलाखों के पीछे एक-दूसरे के संपर्क में आने के बाद इन शातिरों ने अपराध की दुनिया में अपनी गहरी पैठ बनानी शुरू कर दी थी। वारदात से पहले की थी रेकी जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद सभी शातिर एक जगह जमा हुए और फिर अलग-अलग स्थानों पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने लगे। पुलिस के अनुसार इसी योजना के तहत उन्होंने बखरी क्षेत्र को अपना निशाना बनाया और वहां लूटपाट की बड़ी साजिश रची थी। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि इस वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी कई दिनों से बखरी क्षेत्र में लगातार रेकी कर रहे थे। वे इलाके की गतिविधियों और स्वर्ण व्यवसायी की आवाजाही पर पैनी नजर बनाए हुए थे। जैसे ही उन्हें सही मौका मिला, अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर गोलियों की दहशत फैलाते हुए लूट की इस घटना को अंजाम दिया।
सीसीटीवी के आधार पर जांच डीएसपी ने बताया कि 25 अक्टूबर को बखरी थाना क्षेत्र के जोकीयाही पुल के पास अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी नीरज कुमार को अपना निशाना बनाया गया था। अपराधियों ने हथियार के बल पर दहशत फैलाते हुए व्यवसायी से नकदी और सोने के जेवर लूट लिए थे। इस घटना को लेकर बखरी थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामला सामने आने के बाद बखरी पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन और मानवीय सूचना के आधार पर गहन छानबीन शुरू की। कुल 8 लोगों की संलिप्तता पाई गई पुलिस ने वैज्ञानिक और मानवीय सभी पहलुओं पर जांच करते हुए संदिग्ध गतिविधियों में शामिल अपराधियों की तलाश तेज की। अनुसंधान के दौरान बाइक और अन्य संदिग्ध वाहनों के संबंध में सुराग मिला। पुलिस ने मुख्य संदिग्ध से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने इस लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर इस लूटकांड को अंजाम देने में कुल 8 लोगों की संलिप्तता पाई गई है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर चार मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहोक रजौड़ा के रहने वाले किशन कुमार सहनी, वीरपुर थाना क्षेत्र स्थित फुलकारी गांव के रहने वाले प्रेम कुमार और मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित लालू नगर के रहने वाले प्रदुमन कुमार व आकाश कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही और तलाशी के दौरान पुलिस ने 3 बाइक, 1 देशी पिस्तौल और 9200 रुपये नगद बरामद की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *