‘महिलाओं के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का संकल्प’:केंद्रीय मंत्री बोली- नीति-निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी

‘महिलाओं के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का संकल्प’:केंद्रीय मंत्री बोली- नीति-निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी गुरुवार को औरंगाबाद पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व में ही 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। महिला सशक्तीकरण अब केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाएं देश की विकास यात्रा में नीति-निर्माण की महत्वपूर्ण धुरी बन चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य महिला विकास से आगे बढ़कर महिलाओं के नेतृत्व में विकास को गति देना है। जिला अतिथि गृह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी देश के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व आवश्यक है। जब महिलाएं निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएंगी, तभी समाज और देश को नई दिशा मिलेगी।
महिला सशक्तीकरण राष्ट्रीय प्राथमिकता कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप महिलाओं को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के साथ नेतृत्वकारी भूमिका देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिला सशक्तीकरण अब केवल सामाजिक पहल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय प्राथमिकता बन गया है। शिक्षा, रोजगार, उद्योग, प्रशासन, पुलिस और सेना जैसे क्षेत्रों में महिलाएं अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि वे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा केंद्रीय मंत्री ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इन केंद्रों को पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक, आकर्षक और व्यवस्थित बनाया जा रहा है, ताकि बच्चे सहज वातावरण में सीख सकें और उनका नियमित जुड़ाव बना रहे। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को पोषण उपलब्ध कराने के साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल-खेल में शिक्षा प्राप्त करने से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ती है। महिलाओं की आर्थिक भागीदारी का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में महिलाओं की भागीदारी 43 प्रतिशत है। यह महिलाओं की उद्यमशीलता और आर्थिक गतिविधियों में उनकी बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
चुनाव प्रक्रिया पर भ्रम फैलाने का विपक्ष पर आरोप केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष पर भ्रम फैलाने तथा लोगों के बीच अविश्वास का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जनता तक सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाना जरूरी है। भाजपा चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति, सवाल और सुझावों के लिए पर्याप्त जगह है, लेकिन इसके नाम पर लोगों के बीच अनावश्यक अविश्वास पैदा करना उचित नहीं है। जनता का लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया पर विश्वास बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से भाजपा लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी गुरुवार को औरंगाबाद पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व में ही 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। महिला सशक्तीकरण अब केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाएं देश की विकास यात्रा में नीति-निर्माण की महत्वपूर्ण धुरी बन चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य महिला विकास से आगे बढ़कर महिलाओं के नेतृत्व में विकास को गति देना है। जिला अतिथि गृह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी देश के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व आवश्यक है। जब महिलाएं निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएंगी, तभी समाज और देश को नई दिशा मिलेगी।
महिला सशक्तीकरण राष्ट्रीय प्राथमिकता कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप महिलाओं को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के साथ नेतृत्वकारी भूमिका देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिला सशक्तीकरण अब केवल सामाजिक पहल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय प्राथमिकता बन गया है। शिक्षा, रोजगार, उद्योग, प्रशासन, पुलिस और सेना जैसे क्षेत्रों में महिलाएं अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि वे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा केंद्रीय मंत्री ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इन केंद्रों को पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक, आकर्षक और व्यवस्थित बनाया जा रहा है, ताकि बच्चे सहज वातावरण में सीख सकें और उनका नियमित जुड़ाव बना रहे। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को पोषण उपलब्ध कराने के साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल-खेल में शिक्षा प्राप्त करने से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ती है। महिलाओं की आर्थिक भागीदारी का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में महिलाओं की भागीदारी 43 प्रतिशत है। यह महिलाओं की उद्यमशीलता और आर्थिक गतिविधियों में उनकी बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
चुनाव प्रक्रिया पर भ्रम फैलाने का विपक्ष पर आरोप केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष पर भ्रम फैलाने तथा लोगों के बीच अविश्वास का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जनता तक सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाना जरूरी है। भाजपा चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति, सवाल और सुझावों के लिए पर्याप्त जगह है, लेकिन इसके नाम पर लोगों के बीच अनावश्यक अविश्वास पैदा करना उचित नहीं है। जनता का लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया पर विश्वास बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से भाजपा लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *