दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग की एक चीनी एजेंट से करीबी मुलाकातों का खुलासा हुआ है। इससे अमेरिकी खूफिया एजेंसियों की नींद उड़ गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी एलिस हुआंग चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थीं। डर यह है कि इस मीटिंग के जरिए चीन ने अमेरिका की सबसे एडवांस AI चिप तकनीक और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों से जुड़ी बेहद गोपनीय जानकारियां हासिल कर ली हैं। ताइपे के बार से रेस्टोरेंट तक: दोनों की नजदीकियां कैसे सामने आईं? फोन कॉल और मैसेज से खुलासा हुआ
अमेरिकी एजेंसियों को एलिस हुआंग के फोन और मैसेज पर शक था। जब उन्होंने जांच की, तो उसमें एक बड़े अमेरिकी नागरिक से बातचीत का पता चला, जो कानूनी कार्रवाई के बाद एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग निकले। 45.69 हजार करोड़ रुपए की चिप्स की तस्करी का शक अमेरिका की सरकारी एजेंसियां (कॉमर्स और जस्टिस डिपार्टमेंट) सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड और उससे जुड़ी कंपनियों पर बड़े घोटाले का शक जता रही हैं: ट्रम्प को एक साल पहले ब्रीफिंग दी थी, लेकिन एक्शन नहीं लिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को करीब एक साल पहले ही इस जासूसी और चीनी सर्विलांस की जानकारी दे दी गई थी। एनवीडिया ने कहा- कोई जानकारी लीक नहीं हुई एनवीडिया के प्रवक्ता जॉन रिजो के मुताबिक, जेन्सेन हुआंग और एलिस हुआंग की मुलाकात एक सामान्य क्लाइंट मीटिंग थी। एक CEO होने के नाते वे हर साल दुनियाभर के हजारों अधिकारियों से मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि मेगास्पीड जैसे ग्राहकों को सिर्फ बिजनेस से जुड़ी आम जानकारियां दी जाती हैं। इसमें कोई सीक्रेट तकनीक या देश की सुरक्षा से जुड़ा डेटा शेयर नहीं किया गया है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में ब्याज दरें नहीं बढ़ीं, रेट 3.75%-4% पर बरकरार: सोना अगले साल ₹1.78 लाख पहुंच सकता है, अभी ₹1.43 लाख कीमत अमरीका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और इन्हें 3.75% से 4% पर ही बनाए रखा है। इससे पहले सितंबर में ब्याज दरें 0.25% बढ़ाई गई थीं। इसका सीधा असर पूरी दुनिया के बाजारों के साथ भारत में सोने की कीमतों पर भी पड़ेगा। फिलहाल भारतीय बाजार (MCX) में सोना 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
अमेरिकी कंपनी के CEO महिला चीनी जासूस से मिले:ट्रम्प की नीतियां और एडवांस AI चिप तकनीक लीक होने का शक, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

