सरकारी नौकरी का झांसा देकर ₹40 लाख ठगे:रकम लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया, हिसार पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया

सरकारी नौकरी का झांसा देकर ₹40 लाख ठगे:रकम लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया, हिसार पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया

हिसार पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 40 लाख रुपए हड़पने के आरोप में योग नगर निवासी श्याम सुंदर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने केंद्र सरकार के अधीन नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपए लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। कोर्ट ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रुपए लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया पटेल नगर की 8 मरला कॉलोनी निवासी प्रवीन कुमार ने पुलिस में शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि श्याम सुंदर और अन्य लोगों ने सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे करीब 40 लाख रुपए लिए। उन्हें नियुक्ति पत्र समेत कुछ दस्तावेज भी दिए गए थे। शिकायत के मुताबिक, काफी समय तक काम करने के बाद भी प्रवीन कुमार को वेतन नहीं मिला। उन्होंने रकम वापस मांगी तो कुछ पैसे लौटा दिए गए, लेकिन बाकी रकम नहीं दी गई। पुलिस ने अगस्त में दर्ज किया था मामला शिकायत की जांच के बाद थाना शहर हिसार में 30 अगस्त 2026 को मामला दर्ज किया गया। आर्थिक अपराध शाखा ने बैंक खातों के लेन-देन, कथित नियुक्ति पत्र, व्हाट्सऐप बातचीत और अन्य दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद श्याम सुंदर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित गणपति सिटी के एक फ्लैट से मोबाइल फोन बरामद करवाए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस कथित ठगी की रकम और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *