भोपाल में मेट्रो निर्माण से थमा ट्रैफिक…वाहनों की लंबी कतारें:भानपुर से प्रभात चौराहे तक भीषण जाम; 17 नवंबर तक रहेगा डायवर्सन

भोपाल में मेट्रो निर्माण से थमा ट्रैफिक…वाहनों की लंबी कतारें:भानपुर से प्रभात चौराहे तक भीषण जाम; 17 नवंबर तक रहेगा डायवर्सन

भोपाल में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते शहर की कई सड़कों पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। भानपुर ब्रिज से अयोध्या बायपास, मिनाल गेट नंबर-3 से जेके रोड होते हुए आईटीआई और गोविंदपुरा से प्रभात चौराहे तक भीषण जाम के हालात बने हुए हैं। लोग रोजाना घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। मेट्रो निर्माण के चलते यातायात पुलिस ने कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया है, लेकिन वैकल्पिक रास्तों पर भी वाहनों का दबाव कम नहीं हो रहा है। हालात यह हैं कि डायवर्ट किए गए मार्गों पर भी लगातार जाम लग रहा है। वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। मुख्य सड़कों पर जाम, अंदरूनी रास्तों पर भी बढ़ा ट्रैफिक मुख्य सड़कों पर जाम से बचने के लिए वाहन चालक गोविंदपुरा, जेके रोड और प्रभात चौराहे की ओर आने-जाने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया के अंदरूनी रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे इन संकरी सड़कों पर भी वाहनों की संख्या बढ़ गई है और यहां भी जाम की स्थिति बनने लगी है। वाहन चालकों का कहना है कि जाम के दौरान यातायात पुलिस के जवान भी सड़कों पर नजर नहीं आते। ऐसे में ट्रैफिक को नियंत्रित करने में परेशानी होती है। मेट्रो निर्माण के बीच सुचारु यातायात के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन और प्रमुख चौराहों पर पुलिस की तैनाती जरूरी है। 17 नवंबर तक लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्सन प्लान भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के चलते आईटीआई तिराहे से पिपलानी पेट्रोल पंप तिराहे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने 27 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक डायवर्सन प्लान लागू किया है। इस दौरान प्रभात चौराहा, गोविंदपुरा, अवधपुरी, जेके रोड और मिनाल की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा। ट्रैफिक पुलिस की अपील- वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्माण अवधि के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि आवागमन सुचारु बना रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *