ललितपुर में अर्नव तूफान के असर से बूंदाबांदी हुई:बादल छाया, तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

ललितपुर में अर्नव तूफान के असर से बूंदाबांदी हुई:बादल छाया, तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

ललितपुर में गुरुवार को अर्नव चक्रवात के असर से मौसम बदल गया। दोपहर 3 बजे जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। इससे लोगों को ठंडक महसूस हुई। बादल छाए रहने से लोग चिंतित दिखे। गुरुवार सुबह धूप निकली थी। दोपहर 12 बजे बादल छा गए और रुक-रुककर हवा चलती रही। शाम 4 बजे तक बादल छाए हुए थे। शाम को बारिश होने की संभावना बनी हुई थी। वहीं किसान कीरत सिंह ने बताया कि बारिश अच्छी हो जाएगी तो किसानी को लाभ होगा ।क्योंकि अधिकतर जगह खेतों में बुवाई हो गई है , किसानों को सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता है , बारिश होती है तो किसानों को काफी लाभ होगा ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *