पैरा कैनो स्प्रिंट में खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड, सिल्वर पदक:भोपाल के छोटे तालाब पर हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता; भिंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पैरा कैनो स्प्रिंट में खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड, सिल्वर पदक:भोपाल के छोटे तालाब पर हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता; भिंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

भोपाल के छोटे तालाब पर 26 से 28 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय पैरा कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता में भिंड के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। मध्यप्रदेश की ओर से खेलते हुए गौरी सरोवर स्थित किशोरी बोट क्लब की पूजा ओझा ने केएल-1 और राजवीर बघेल ने केएल-2 वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, राधेश्याम यादव ने केएल-3 और करिश्मा गोयल ने केएल-2 वर्ग में रजत पदक जीता। नाव पलटने से पदक चूकीं अनुराधा
भिंड की खिलाड़ी अनुराधा श्रीवास भी पदक की दौड़ में थीं, लेकिन फिनिशिंग पॉइंट से करीब 10 मीटर पहले उनकी नाव पलट गई। इसके चलते वह पदक जीतने से चूक गईं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर भिंड कयाकिंग-कैनोइंग के संरक्षक राधे गोपाल यादव, अध्यक्ष कुलदीप कुशवाह, सचिव डॉ. योगेंद्र यादव, गगन शर्मा, भूरे यादव, निश्चल यादव, जन अभियान प्रमुख शिव प्रताप भदौरिया और राहुल मिश्रा सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *