ASI के परिवार पर बेहोशी का स्प्रे किया, फिर चोरी:जिस कमरे में सो रही थी फैमिली, वहीं से 2 लाख नगद; सोना-चांदी ले गए चोर

ASI के परिवार पर बेहोशी का स्प्रे किया, फिर चोरी:जिस कमरे में सो रही थी फैमिली, वहीं से 2 लाख नगद; सोना-चांदी ले गए चोर

गयाजी में बुधवार की रात घर में घुसकर चोरों ने चोरी की। ASI का परिवार एक ही कमरे में सो रहा था। चोरों ने सबसे पहले एएसआई के परिवार पर बेहोशी का स्प्रे छिड़का। इसके बाद चोरों ने चोरी की। कमरे में ईडली का बर्तन रखा था, जिसमें 2 लाख रुपए नगद रखे थे। उसे निकाला, फिर अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है। सुबह करीब 6 बजे परिवार को होश आया तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ मिला। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरागी के सामने की है। एक ही कमरे में मां-बेटे और बेटी सो रहे थे ASI विनोद सिंह खुद झारखंड में पोस्टेड हैं। गयाजी में उनका परिवार किराए के मकान में रहता है। मकान स्व. प्रफुल्ल सिंह का है। जिस कमरे में चोर घुसे थे। वहां एएसआई की पत्नी, 2 बेटे और बेटी सो रहे थे। चोर करीब रात के डेढ़ बजे घर में घुसे थे। सुबह उठा तो सिर में दर्द था बेटे पवन कुमार ने कहा कि हमलोग जिस कमरे में सो रहे थे, उसी कमरे में चोरी हुई। चोरों ने हमपर कुछ स्प्रे किया था। सुबह होश आया तो हमलोगों का सिर दर्द हो रहा था। सब कुछ भारी-भारी लग रहा था। सामान बिखरे थे, इससे हमलोगों को अंदाजा हो गया कि घर में चोरी हुई है। हमलोगों ने पैसे और सोने-चांदी चेक किए तो सब गायब थे। इसके बाद हमलोग पास के अस्पताल गए। हमारी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं ​पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर अंगूठियां, कंगन, डेढ़ भर सोने की चेन, चांदी के सिक्के समेत कई कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि किसी पर शक नहीं है, क्योंकि किसी से कोई दुश्मनी या लड़ाई-झगड़ा नहीं था।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार किराए के मकान में रहता है और उनका अपना घर अभी निर्माणाधीन है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश में जुटी हुई है। कोतवाली इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि इस मामले अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई आवेदन नहीं आया है। पुलिस टीम मौके पर गई थी। घटना की पड़ताल की गई है। गयाजी में बुधवार की रात घर में घुसकर चोरों ने चोरी की। ASI का परिवार एक ही कमरे में सो रहा था। चोरों ने सबसे पहले एएसआई के परिवार पर बेहोशी का स्प्रे छिड़का। इसके बाद चोरों ने चोरी की। कमरे में ईडली का बर्तन रखा था, जिसमें 2 लाख रुपए नगद रखे थे। उसे निकाला, फिर अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है। सुबह करीब 6 बजे परिवार को होश आया तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ मिला। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरागी के सामने की है। एक ही कमरे में मां-बेटे और बेटी सो रहे थे ASI विनोद सिंह खुद झारखंड में पोस्टेड हैं। गयाजी में उनका परिवार किराए के मकान में रहता है। मकान स्व. प्रफुल्ल सिंह का है। जिस कमरे में चोर घुसे थे। वहां एएसआई की पत्नी, 2 बेटे और बेटी सो रहे थे। चोर करीब रात के डेढ़ बजे घर में घुसे थे। सुबह उठा तो सिर में दर्द था बेटे पवन कुमार ने कहा कि हमलोग जिस कमरे में सो रहे थे, उसी कमरे में चोरी हुई। चोरों ने हमपर कुछ स्प्रे किया था। सुबह होश आया तो हमलोगों का सिर दर्द हो रहा था। सब कुछ भारी-भारी लग रहा था। सामान बिखरे थे, इससे हमलोगों को अंदाजा हो गया कि घर में चोरी हुई है। हमलोगों ने पैसे और सोने-चांदी चेक किए तो सब गायब थे। इसके बाद हमलोग पास के अस्पताल गए। हमारी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं ​पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर अंगूठियां, कंगन, डेढ़ भर सोने की चेन, चांदी के सिक्के समेत कई कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि किसी पर शक नहीं है, क्योंकि किसी से कोई दुश्मनी या लड़ाई-झगड़ा नहीं था।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार किराए के मकान में रहता है और उनका अपना घर अभी निर्माणाधीन है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश में जुटी हुई है। कोतवाली इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि इस मामले अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई आवेदन नहीं आया है। पुलिस टीम मौके पर गई थी। घटना की पड़ताल की गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *