गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के मरगोडा गांव में गुरुवार सुबह 36 वर्षीय प्रदीप पंडित का शव ढभिया जंगल में मिला। वह बुधवार सुबह घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था। शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर मिला। प्रदीप, मरगोडा निवासी द्वारिका पंडित का बेटा था। गुरुवार सुबह उसके माता-पिता तलाश करते हुए जंगल पहुंचे, जहां उन्हें उसका शव मिला। ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिरनी थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रदीप की दो शादियां हुई थीं प्रदीप के चचेरे भाई संदीप पंडित ने बताया कि वह बुधवार सुबह घर से निकला था। रात तक नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने बताया कि परिजनों के मुताबिक, प्रदीप की दो शादियां हुई थीं और दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद वह मानसिक तनाव में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी साफ नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के मरगोडा गांव में गुरुवार सुबह 36 वर्षीय प्रदीप पंडित का शव ढभिया जंगल में मिला। वह बुधवार सुबह घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था। शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर मिला। प्रदीप, मरगोडा निवासी द्वारिका पंडित का बेटा था। गुरुवार सुबह उसके माता-पिता तलाश करते हुए जंगल पहुंचे, जहां उन्हें उसका शव मिला। ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिरनी थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रदीप की दो शादियां हुई थीं प्रदीप के चचेरे भाई संदीप पंडित ने बताया कि वह बुधवार सुबह घर से निकला था। रात तक नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने बताया कि परिजनों के मुताबिक, प्रदीप की दो शादियां हुई थीं और दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद वह मानसिक तनाव में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी साफ नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

