वैभव ने मारा था ‘भाग मिल्खा भाग’ का डायलॉग:अभिषेक ने शेयर किया मैच से पहले का किस्सा, कहा था-‘भैया, खेलूंगा भी वैसे ही’

वैभव ने मारा था ‘भाग मिल्खा भाग’ का डायलॉग:अभिषेक ने शेयर किया मैच से पहले का किस्सा, कहा था-‘भैया, खेलूंगा भी वैसे ही’

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में मंगलवार को अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से वर्ल्ड रिकार्ड बना दिया है। वैभव के तूफानी प्रदर्शन के पीछे की दिलचस्प वजह का खुलासा अभिषेक शर्मा ने किया। अभिषेक ने कहा कि मैच से पहले वैभव ने ‘भाग मिल्खा भाग’ फिल्म का डायलॉग मारा था। नेट प्रैक्टिस के दौरान ही वैभव ने कहा था ‘भैया, खेलूंगा भी वैसे ही’। बीसीसीआई की ओर से वीडियो जारी किया गया है। उनकी पारी ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। पहली गेंद से आक्रामक खेलने का था इरादा अभिषेक ने वैभव से पूछा कि क्या उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगाने का मन बना लिया था। इस पर वैभव ने बताया कि पिछले मैच में उन्होंने थोड़ा समय लेकर खेलने की कोशिश की थी, लेकिन वह उनके टी-20 क्रिकेट खेलने के स्वाभाविक अंदाज के अनुरूप नहीं था। वैभव ने कहा, ‘इस बार पावरप्ले में बल्लेबाजी का मौका मिला था, इसलिए टीम को जितनी अच्छी शुरुआत दे सकता था, वो देना चाहता था।’ उनका मानना था कि इससे आगे के बल्लेबाजों के लिए रन चेज करना आसान हो जाएगा। मैच लाइव नहीं आता, तो गांव में लोग कहते कि छत पर क्रिकेट खेल रहा वैभव ने अभिषेक की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम के खिलाड़ी जानते हैं कि अभिषेक किस तरह बल्लेबाजी करते हैं। उनके मुताबिक, अभिषेक के लगातार बड़े शॉट खेलने से न्यूजीलैंड की टीम जल्द ही मुकाबले में दबाव में आ गई। वैभव ने मजाकिया अंदाज में कहा, टीम के सभी खिलाड़ी निस्वार्थ भाव से खेल रहे – अभिषेक शर्मा वैभव को ओपनिंग का मौका मिलने के कारण संजू को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरना पड़ा, जबकि वह पहले ओपनिंग करते रहे हैं। अभिषेक के मुताबिक, इस मुकाबले में पूरी टीम ने अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर टीम के लक्ष्य को रखा। टी-20 इंटरनेशनल में पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया वैभव ने 16 गेंदों पर 45 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर चौका लगाया था। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्के लगाते हुए 113 रन बनाए। अभिषेक और वैभव ने टी-20 इंटरनेशनल में पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे शतकीय साझेदारी में सबसे तेज रनरेट से बल्लेबाजी करने वाली जोड़ी बन गई। दोनों ने 18.13 के रन रेट से बल्लेबाजी की। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोस बटलर और फिल सॉल्ट की जोड़ी है। भारत ने पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बनाया भारत ने टी-20 पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट खोए 118 रन बनाए। इससे पहले रोमानिया ने 2021 में सर्बिया के खिलाफ रनचेज में 5.4 ओवर में बिना विकेट खोए 116 रन बनाए थे। भारतीय टीम महज 5 ओवर में 100 रन तक पहुंची। इसके साथ ही इंडिया टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक बनाने वाली फुल ICC मेंबर टीम बन गई। भारत ने साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड तोड़ा। साउथ अफ्रीका ने 5.3 ओवर में 100 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में मंगलवार को अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से वर्ल्ड रिकार्ड बना दिया है। वैभव के तूफानी प्रदर्शन के पीछे की दिलचस्प वजह का खुलासा अभिषेक शर्मा ने किया। अभिषेक ने कहा कि मैच से पहले वैभव ने ‘भाग मिल्खा भाग’ फिल्म का डायलॉग मारा था। नेट प्रैक्टिस के दौरान ही वैभव ने कहा था ‘भैया, खेलूंगा भी वैसे ही’। बीसीसीआई की ओर से वीडियो जारी किया गया है। उनकी पारी ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। पहली गेंद से आक्रामक खेलने का था इरादा अभिषेक ने वैभव से पूछा कि क्या उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगाने का मन बना लिया था। इस पर वैभव ने बताया कि पिछले मैच में उन्होंने थोड़ा समय लेकर खेलने की कोशिश की थी, लेकिन वह उनके टी-20 क्रिकेट खेलने के स्वाभाविक अंदाज के अनुरूप नहीं था। वैभव ने कहा, ‘इस बार पावरप्ले में बल्लेबाजी का मौका मिला था, इसलिए टीम को जितनी अच्छी शुरुआत दे सकता था, वो देना चाहता था।’ उनका मानना था कि इससे आगे के बल्लेबाजों के लिए रन चेज करना आसान हो जाएगा। मैच लाइव नहीं आता, तो गांव में लोग कहते कि छत पर क्रिकेट खेल रहा वैभव ने अभिषेक की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम के खिलाड़ी जानते हैं कि अभिषेक किस तरह बल्लेबाजी करते हैं। उनके मुताबिक, अभिषेक के लगातार बड़े शॉट खेलने से न्यूजीलैंड की टीम जल्द ही मुकाबले में दबाव में आ गई। वैभव ने मजाकिया अंदाज में कहा, टीम के सभी खिलाड़ी निस्वार्थ भाव से खेल रहे – अभिषेक शर्मा वैभव को ओपनिंग का मौका मिलने के कारण संजू को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरना पड़ा, जबकि वह पहले ओपनिंग करते रहे हैं। अभिषेक के मुताबिक, इस मुकाबले में पूरी टीम ने अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर टीम के लक्ष्य को रखा। टी-20 इंटरनेशनल में पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया वैभव ने 16 गेंदों पर 45 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर चौका लगाया था। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्के लगाते हुए 113 रन बनाए। अभिषेक और वैभव ने टी-20 इंटरनेशनल में पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे शतकीय साझेदारी में सबसे तेज रनरेट से बल्लेबाजी करने वाली जोड़ी बन गई। दोनों ने 18.13 के रन रेट से बल्लेबाजी की। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोस बटलर और फिल सॉल्ट की जोड़ी है। भारत ने पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बनाया भारत ने टी-20 पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट खोए 118 रन बनाए। इससे पहले रोमानिया ने 2021 में सर्बिया के खिलाफ रनचेज में 5.4 ओवर में बिना विकेट खोए 116 रन बनाए थे। भारतीय टीम महज 5 ओवर में 100 रन तक पहुंची। इसके साथ ही इंडिया टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक बनाने वाली फुल ICC मेंबर टीम बन गई। भारत ने साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड तोड़ा। साउथ अफ्रीका ने 5.3 ओवर में 100 रन बनाए थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *