अंकित जायसवाल बने हरदा के नए एसपी:28 अक्टूबर को देर रात जारी हुई सूची, शशांक का भोपाल तबादला

अंकित जायसवाल बने हरदा के नए एसपी:28 अक्टूबर को देर रात जारी हुई सूची, शशांक का भोपाल तबादला

मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने 28 अक्टूबर 2026 को देर रात पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इसके तहत हरदा के एसपी शशांक का तबादला पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) के पद पर किया गया है। उनकी जगह 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अंकित जायसवाल हरदा के नए एसपी होंगे। भोपाल रेल पुलिस में पदस्थ थे अंकित जायसवाल आदेश के मुताबिक, अंकित जायसवाल इससे पहले भोपाल रेल पुलिस में पदस्थ थे। अब उन्हें हरदा जिले के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सितंबर 2025 में संभाला था पदभार शशांक ने 9 सितंबर 2025 को हरदा एसपी का पदभार संभाला था। इनपुट के मुताबिक, उनके कार्यकाल में अवैध मादक पदार्थों से जुड़े मामलों और अंधे कत्ल के मामलों का खुलासा हुआ। अब उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *