आधी रात को पुलिस को देख भागने लगे दो संदिग्ध तलाशी में बैटरी, मोबाइल और चोरी के औजार बरामद

आधी रात को पुलिस को देख भागने लगे दो संदिग्ध तलाशी में बैटरी, मोबाइल और चोरी के औजार बरामद

सरायकेला| सरायकेला में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीती रात मध्यरात्रि करीब 12:35 बजे कोट मोड़ के समीप पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की बैटरी, दो मोबाइल फोन, नकदी, चांदी जैसी धातु का टुकड़ा और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने थाने के सामने खड़ी टाटा मैजिक गाड़ी की बैटरी और राजाबाजार के माणिक बाजार स्थित ट्रैक्टर शोरूम में चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। अंचल निरीक्षक राजेश टुडू एवं थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान कोट मोड़ के पास दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद खान उर्फ मुन्ना खान और जाफर अंसारी उर्फ गब्बर अंसारी, बब्बर अंसारी उर्फ बबलू के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से काले रंग की स्कूटी, बैटरी, दो टचस्क्रीन मोबाइल, करीब 15 ग्राम का चांदी जैसी धातु का ठोस टुकड़ा, लोहे का पाना, स्क्रू ड्राइवर का हैंडल, स्टील का मुड़ा हुआ सब्बल और 2,570 रुपये नकद बरामद किए हैं। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। साजिद खान के खिलाफ सरायकेला थाने में पहले से दो मामले दर्ज हैं। वहीं, जाफर अंसारी के खिलाफ सरायकेला, लोअर बाजार और कुकुडू थानों में आर्म्स एक्ट, चोरी तथा गोवंशीय अधिनियम से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। भास्कर न्यूज | सरायकेला आदित्यपुर के सतवाहनी स्थित जॉय नेक्स्ट अपार्टमेंट में नवविवाहिता पिंकी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति, सास-ससुर और देवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मृतका के पिता ललित महतो की लिखित शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों में पति मनीष शर्मा, ससुर श्याम शर्मा, सास पूनम शर्मा और देवर सतीश शर्मा शामिल हैं। मृतका के पिता आदित्यपुर-1, रोड नंबर तीन के निवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रेम विवाह के कुछ ही महीने बाद उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। परिजनों के अनुसार, पिंकी गर्भवती थी। आरोप है कि घटना के दिन उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और छाती तथा पेट पर वार किए गए।परिजनों का कहना है कि गंभीर हालत में पिंकी को मायके पक्ष और पुलिस को सूचना दिए बिना कार से अस्पताल ले जाया गया। पहले उसे एमजीएम अस्पताल और फिर रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर जॉय नेक्स्ट अपार्टमेंट पहुंचे और विरोध जताया। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए छत से कूदने की कहानी गढ़ी गई। उन्होंने अपार्टमेंट के गार्ड और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से मारपीट की बात भी कही है। आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चारों नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच कर रही है। सरायकेला| सरायकेला में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीती रात मध्यरात्रि करीब 12:35 बजे कोट मोड़ के समीप पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की बैटरी, दो मोबाइल फोन, नकदी, चांदी जैसी धातु का टुकड़ा और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने थाने के सामने खड़ी टाटा मैजिक गाड़ी की बैटरी और राजाबाजार के माणिक बाजार स्थित ट्रैक्टर शोरूम में चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। अंचल निरीक्षक राजेश टुडू एवं थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान कोट मोड़ के पास दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद खान उर्फ मुन्ना खान और जाफर अंसारी उर्फ गब्बर अंसारी, बब्बर अंसारी उर्फ बबलू के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से काले रंग की स्कूटी, बैटरी, दो टचस्क्रीन मोबाइल, करीब 15 ग्राम का चांदी जैसी धातु का ठोस टुकड़ा, लोहे का पाना, स्क्रू ड्राइवर का हैंडल, स्टील का मुड़ा हुआ सब्बल और 2,570 रुपये नकद बरामद किए हैं। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। साजिद खान के खिलाफ सरायकेला थाने में पहले से दो मामले दर्ज हैं। वहीं, जाफर अंसारी के खिलाफ सरायकेला, लोअर बाजार और कुकुडू थानों में आर्म्स एक्ट, चोरी तथा गोवंशीय अधिनियम से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। भास्कर न्यूज | सरायकेला आदित्यपुर के सतवाहनी स्थित जॉय नेक्स्ट अपार्टमेंट में नवविवाहिता पिंकी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति, सास-ससुर और देवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मृतका के पिता ललित महतो की लिखित शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों में पति मनीष शर्मा, ससुर श्याम शर्मा, सास पूनम शर्मा और देवर सतीश शर्मा शामिल हैं। मृतका के पिता आदित्यपुर-1, रोड नंबर तीन के निवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रेम विवाह के कुछ ही महीने बाद उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। परिजनों के अनुसार, पिंकी गर्भवती थी। आरोप है कि घटना के दिन उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और छाती तथा पेट पर वार किए गए।परिजनों का कहना है कि गंभीर हालत में पिंकी को मायके पक्ष और पुलिस को सूचना दिए बिना कार से अस्पताल ले जाया गया। पहले उसे एमजीएम अस्पताल और फिर रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर जॉय नेक्स्ट अपार्टमेंट पहुंचे और विरोध जताया। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए छत से कूदने की कहानी गढ़ी गई। उन्होंने अपार्टमेंट के गार्ड और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से मारपीट की बात भी कही है। आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चारों नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *