ऑस्ट्रेलिया (Australia) की 28 वर्षीय सोफी मॉलिन्यू (Sophie Molineux) अगले साल होने वाले वूमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League – WPL) 2027 के ऑक्शन में पहली करोड़पति खिलाड़ी बन गई है। उन्हें यूपी वॉरियर्स (UP Warriors) ने 1.10 करोड़ रूपए में खरीद लिया है। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रूपए थी।
यूपी वॉरियर्स ने क्यों लगाया दांव?
50 लाख रूपए बेस प्राइस होने के बावजूद यूपी वॉरियर्स ने सोफी पर दांव लगाते हुए उन्हें 1.10 करोड़ रूपए में खरीदा। इसकी बड़ी वजह यह है कि लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाज और लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज सोफी एक कमाल की ऑलराउंडर हैं। वह इस समय सभी फॉर्मेट्स में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान हैं और ऐसे में यूपी वॉरियर्स को उनसे काफी उम्मीदें हैं। यूपी वॉरियर्स ने अब तक एक भी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब नहीं जीता है और ऐसे में सोफी को टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता है।
यह खबर अपडेट हो रही है…





