झज्जर के संवाद भवन में बुधवार को भाजपा की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय पर प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें लोकतांत्रिक संस्थाओं, मतदाता सूची की शुचिता और नागरिकों की भूमिका पर चर्चा हुई। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को बताया जरूरी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुनीता दुग्गल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए निष्पक्ष मतदाता सूची, जिम्मेदार नागरिक भागीदारी और तथ्यों पर आधारित जनसंवाद जरूरी है। उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों और भ्रामक प्रचार से बचें तथा समाज में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास बनाए रखने पर जोर सुनीता दुग्गल ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें नागरिकों की निरंतर भागीदारी और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भीड़तंत्र की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे में नागरिकों को कानून, संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करना चाहिए।

