खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के बंगलिया गांव में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव के वार्ड संख्या-10 निवासी अविनाश कुमार के रूप में हुई है। वह महाराष्ट्र में रहता था और घर लौटने के दौरान अपने ससुराल बंगलिया गांव पहुंचा था। परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। वहीं, पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से जोड़कर देख रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। मृतक की बहन खुशबू देवी ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह करीब नौ बजे अविनाश ने फोन किया था। उसने कहा था कि उसका मोबाइल और पैसे छीन लिए गए हैं तथा उसके साथ मारपीट हो रही है। उसने परिजनों से आकर बचाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। कुछ देर बाद सोनाली के पिता ने फोन कर अविनाश की मौत की जानकारी दी। खुशबू के मुताबिक, उन्हें मौत का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर किया था प्रेम विवाह परिजनों के अनुसार, अविनाश और उसकी पत्नी सोनाली कुमारी की करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। उनका एक बच्चा भी है। परिजनों का आरोप है कि सोनाली का परिवार इस शादी से खुश नहीं था और शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पिता ने 5 लोगों पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप मृतक के पिता बिंदेश्वरी शर्मा ने मानसी थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर साजिश के तहत मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आवेदन में घटना के बाद आरोपितों के घर से चले जाने और घर में आग लगाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं, मृतक के मामा रोशन कुमार ने भी हत्या की आशंका जताई है। उनका दावा है कि अविनाश के शरीर पर चोट के निशान थे और पसलियों समेत हड्डियों में चोट की बात सामने आई है। इन दावों की पुष्टि जांच से होनी बाकी है। FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथमदृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने जैसा प्रतीत हो रहा था। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एसपी से मिले परिजन, कार्रवाई का मिला आश्वासन बुधवार दोपहर परिजनों ने बताया कि मानसी थाने में आवेदन देने के बाद उन्होंने खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह से भी मुलाकात की। परिजनों के अनुसार, एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए रवाना हो गए। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और पुलिस अनुसंधान से ही स्पष्ट हो सकेगा कि अविनाश की मौत किन परिस्थितियों में हुई। खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के बंगलिया गांव में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव के वार्ड संख्या-10 निवासी अविनाश कुमार के रूप में हुई है। वह महाराष्ट्र में रहता था और घर लौटने के दौरान अपने ससुराल बंगलिया गांव पहुंचा था। परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। वहीं, पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से जोड़कर देख रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। मृतक की बहन खुशबू देवी ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह करीब नौ बजे अविनाश ने फोन किया था। उसने कहा था कि उसका मोबाइल और पैसे छीन लिए गए हैं तथा उसके साथ मारपीट हो रही है। उसने परिजनों से आकर बचाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। कुछ देर बाद सोनाली के पिता ने फोन कर अविनाश की मौत की जानकारी दी। खुशबू के मुताबिक, उन्हें मौत का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर किया था प्रेम विवाह परिजनों के अनुसार, अविनाश और उसकी पत्नी सोनाली कुमारी की करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। उनका एक बच्चा भी है। परिजनों का आरोप है कि सोनाली का परिवार इस शादी से खुश नहीं था और शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पिता ने 5 लोगों पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप मृतक के पिता बिंदेश्वरी शर्मा ने मानसी थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर साजिश के तहत मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आवेदन में घटना के बाद आरोपितों के घर से चले जाने और घर में आग लगाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं, मृतक के मामा रोशन कुमार ने भी हत्या की आशंका जताई है। उनका दावा है कि अविनाश के शरीर पर चोट के निशान थे और पसलियों समेत हड्डियों में चोट की बात सामने आई है। इन दावों की पुष्टि जांच से होनी बाकी है। FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथमदृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने जैसा प्रतीत हो रहा था। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एसपी से मिले परिजन, कार्रवाई का मिला आश्वासन बुधवार दोपहर परिजनों ने बताया कि मानसी थाने में आवेदन देने के बाद उन्होंने खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह से भी मुलाकात की। परिजनों के अनुसार, एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए रवाना हो गए। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और पुलिस अनुसंधान से ही स्पष्ट हो सकेगा कि अविनाश की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

