कैमूर टोल प्लाजा पर 5 हजार की अवैध वसूली:विरोध करने पर ट्रक ड्राइवर को धमकी; 2500 रुपये लेने वाला उत्पाद विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

कैमूर टोल प्लाजा पर 5 हजार की अवैध वसूली:विरोध करने पर ट्रक ड्राइवर को धमकी; 2500 रुपये लेने वाला उत्पाद विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

कैमूर जिले के मोहनियां टोल प्लाजा पर ट्रक चालक से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ट्रक चालक से 5,000 रुपए मांगे थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और 2,500 रुपए वसूल लिए। एसपी ने बुधवार दोपहर गिरफ्तारी की पुष्टि की। 5 हजार रुपए मांगे, विरोध करने पर दी धमकी घटना 27 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5:10 बजे की है। झांसी निवासी ट्रक चालक राज सिंह राणा अपने ट्रक (UP36T-2708) से मोहनियां टोल प्लाजा से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनसे 5,000 रुपए की मांग की। चालक ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद चालक ने उसे 2,500 रुपए दे दिए। पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम शाम करीब 5:20 बजे चेक पोस्ट पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पीड़ित ट्रक चालक के वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। नालंदा का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा जिले के हिलसा निवासी 34 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है। वह उत्पाद विभाग का कर्मचारी बताया गया है। इस मामले में मोहनियां थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(3) और 308(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। कैमूर जिले के मोहनियां टोल प्लाजा पर ट्रक चालक से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ट्रक चालक से 5,000 रुपए मांगे थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और 2,500 रुपए वसूल लिए। एसपी ने बुधवार दोपहर गिरफ्तारी की पुष्टि की। 5 हजार रुपए मांगे, विरोध करने पर दी धमकी घटना 27 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5:10 बजे की है। झांसी निवासी ट्रक चालक राज सिंह राणा अपने ट्रक (UP36T-2708) से मोहनियां टोल प्लाजा से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनसे 5,000 रुपए की मांग की। चालक ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद चालक ने उसे 2,500 रुपए दे दिए। पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम शाम करीब 5:20 बजे चेक पोस्ट पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पीड़ित ट्रक चालक के वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। नालंदा का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा जिले के हिलसा निवासी 34 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है। वह उत्पाद विभाग का कर्मचारी बताया गया है। इस मामले में मोहनियां थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(3) और 308(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *