राजगीर के जू सफारी परिसर में आज का दिन बेहद खास रहा। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल जगत के जाने-माने सितारें पहुंचे। दरअसल, न्यूजीलैंड की पुरुष-महिला रग्बी टीम और भारतीय पुरुष-महिला रग्बी टीम का संयुक्त भ्रमण का। दोनों देशों के शीर्ष खिलाड़ियों ने खेल के मैदान की व्यस्तता और प्रतिस्पर्धा से हटकर प्रकृति में समय बिताया। जू सफारी के प्राकृतिक क्षेत्र में भ्रमण के दौरान खिलाड़ियों ने वन्यजीवों की प्रजातियों, समृद्ध जैव विविधता और मनोहारी प्राकृतिक परिदृश्यों को करीब से देखा। वन्यजीवों की झलक पाकर विदेशी और भारतीय दोनों ही दलों के खिलाड़ी रोमांचित नजर आए।
संरक्षण का संदेश सफारी परिसर में आगमन पर सभी खिलाड़ियों और खेल प्रतिनिधियों का सफारी प्रबंधन की ओर से स्वागत किया गया। इस विशेष मौके पर एक परिचयात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों को वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने और वैश्विक जैव विविधता की महत्ता से भली-भांति अवगत कराया गया। खिलाड़ियों ने न केवल इन महत्वपूर्ण जानकारियों को बेहद गंभीरता से सुना, बल्कि सफारी के प्राकृतिक परिवेश से जुड़ते हुए यह संदेश भी ग्रहण किया कि पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य के लिए वन्यजीवों और वनों का संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी अनिवार्य आवश्यकता है। बिहार के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय स्तर के दौरों से बिहार सरकार की ओर से पर्यावरण संरक्षण और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को वैश्विक स्तर पर एक नई और मजबूत पहचान मिलेगी। यह दौरा न केवल राज्य में पर्यटन की संभावनाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि पर्यावरण के प्रति आम जनमानस में सकारात्मक जागरूकता फैलाने में भी मील का पत्थर साबित होगा। राजगीर के जू सफारी परिसर में आज का दिन बेहद खास रहा। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल जगत के जाने-माने सितारें पहुंचे। दरअसल, न्यूजीलैंड की पुरुष-महिला रग्बी टीम और भारतीय पुरुष-महिला रग्बी टीम का संयुक्त भ्रमण का। दोनों देशों के शीर्ष खिलाड़ियों ने खेल के मैदान की व्यस्तता और प्रतिस्पर्धा से हटकर प्रकृति में समय बिताया। जू सफारी के प्राकृतिक क्षेत्र में भ्रमण के दौरान खिलाड़ियों ने वन्यजीवों की प्रजातियों, समृद्ध जैव विविधता और मनोहारी प्राकृतिक परिदृश्यों को करीब से देखा। वन्यजीवों की झलक पाकर विदेशी और भारतीय दोनों ही दलों के खिलाड़ी रोमांचित नजर आए।
संरक्षण का संदेश सफारी परिसर में आगमन पर सभी खिलाड़ियों और खेल प्रतिनिधियों का सफारी प्रबंधन की ओर से स्वागत किया गया। इस विशेष मौके पर एक परिचयात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों को वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने और वैश्विक जैव विविधता की महत्ता से भली-भांति अवगत कराया गया। खिलाड़ियों ने न केवल इन महत्वपूर्ण जानकारियों को बेहद गंभीरता से सुना, बल्कि सफारी के प्राकृतिक परिवेश से जुड़ते हुए यह संदेश भी ग्रहण किया कि पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य के लिए वन्यजीवों और वनों का संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी अनिवार्य आवश्यकता है। बिहार के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय स्तर के दौरों से बिहार सरकार की ओर से पर्यावरण संरक्षण और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को वैश्विक स्तर पर एक नई और मजबूत पहचान मिलेगी। यह दौरा न केवल राज्य में पर्यटन की संभावनाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि पर्यावरण के प्रति आम जनमानस में सकारात्मक जागरूकता फैलाने में भी मील का पत्थर साबित होगा।

