मैजिक वाहन में पूर्व सरपंच को मारी टक्कर:घायल को ले जा रही 108 एंबुलेंस भी रास्ते में खराब, अस्पताल पहुंचने में देरी के कारण मौत

मैजिक वाहन में पूर्व सरपंच को मारी टक्कर:घायल को ले जा रही 108 एंबुलेंस भी रास्ते में खराब, अस्पताल पहुंचने में देरी के कारण मौत

रायसेन में भोपाल रोड पर मंगलवार देर रात एक अज्ञात मैजिक वाहन ने राजीव नगर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच राजकुमार ग्वाला को टक्कर मार दी। हादसे में वे घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस रास्ते में खराब हो गई। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। इससे अस्पताल पहुंचने में देरी हुई। देर रात जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद मैजिक वाहन का चालक मौके से भाग गया। भोपाल से घर लौट रहे थे राजकुमार परिजनों के मुताबिक, राजकुमार ग्वाला भोपाल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भोपाल रोड पर अज्ञात मैजिक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राजकुमार ग्वाला राजीव नगर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच थे। वे विश्व गीता प्रतिष्ठान, जिला रायसेन में जिला सह व्यवस्थापक भी थे। इसके अलावा, वे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के मां कंकाली प्रखंड के पूर्व संयोजक भी रह चुके थे। उनके निधन पर सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *