सिंगरौली में पूजा-पाठ से समस्या सुलझाने का दावा कर एक व्यक्ति से करीब 3 लाख रुपए ठगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने आज बुधवार को एसपी से शिकायत की है कि पैसे वापस मांगने पर उसे धमकियां मिल रही हैं। माड़ा थाना क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी दिनेश कुमार शाह ने आरोप लगाया कि पत्नी-बच्चों की समस्या के लिए गोरा गांव के रमेश तिवारी ने पूजा-पाठ और सामग्री के नाम पर अक्टूबर 2024 से अब तक उनसे करीब 3 लाख रुपए लिए। दिनेश के मुताबिक, उसने पूजा सामग्री और अन्य खर्चों के लिए अलग-अलग रकम दी। इसमें 61 हजार रुपए फोन के जरिए दिए गए। समस्या हल न होने पर पैसे वापस मांगे तो उसे धमकियां मिलीं। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम. ने बताया कि शिकायत सरई थाने भेजी जा रही है। पुलिस तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से ऐसे अंधविश्वासी दावों पर भरोसा न करने की अपील की।

