15 दिन से बिजली बंद, सूखने लगी धान की फसल:बेमेतरा में खेतों में पड़ी दरारें; बेमेतरा कलेक्टर से ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग

15 दिन से बिजली बंद, सूखने लगी धान की फसल:बेमेतरा में खेतों में पड़ी दरारें; बेमेतरा कलेक्टर से ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग

बेमेतरा जिले के बैजी और बहेरा गांवों में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से पिछले 15 दिनों से बिजली सप्लाई बंद है। इससे खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने लगी है। सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से खेतों में दरारें पड़ गई हैं। किसानों के मुताबिक, टोल प्लाजा के पास लगा ट्रांसफॉर्मर 7 अक्टूबर को खराब हो गया था। इसके बाद से बिजली सप्लाई ठप है। धान की फसल इस समय आखिरी स्टेज में है और उसे पानी की जरूरत है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं बहेरा गांव के किसान योगेंद्र कुमार सिन्हा और ईश्वर वर्मा ने बताया कि वे कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। कलेक्टर को सौंपा आवेदन परेशान किसानों ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से मुलाकात कर आवेदन सौंपा। उन्होंने जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की, ताकि सिंचाई शुरू हो सके और फसल को नुकसान से बचाया जा सके। कलेक्टर ने कार्रवाई का दिया भरोसा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में पिछले कुछ दिनों से खराबी आ रही है। रिपेयरिंग के बाद भी ट्रांसफॉर्मर दोबारा खराब हो गया। उन्होंने मामले में जरूरी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। फसल खराब होने की चिंता धान की फसल के इस महत्वपूर्ण समय में बिजली बंद होने से किसान परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलने या दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि सिंचाई व्यवस्था बहाल हो सके और फसल को नुकसान से बचाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *