सहरसा के 95 छठ घाटों की सफाई-सौंदर्यीकरण का टेंडर जारी:30 अक्टूबर तक डाल सकेंगे आवेदन, दीपावली पर शहर में 3 शिफ्ट में होगा काम

सहरसा के 95 छठ घाटों की सफाई-सौंदर्यीकरण का टेंडर जारी:30 अक्टूबर तक डाल सकेंगे आवेदन, दीपावली पर शहर में 3 शिफ्ट में होगा काम

सहरसा नगर निगम ने लोक आस्था के पर्व छठ और दीपावली के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के छठ घाटों की साफ-सफाई और उनके सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के कुल 95 छठ घाटों के लिए टेंडर निकाला गया है। इसके तहत घाटों की बेहतर सफाई और सौंदर्यीकरण के काम होंगे। टेंडर डालने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है। निगम ने सभी 46 वार्ड पार्षदों से उनके वार्डों के छठ घाटों का विवरण लिया है। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को टेंडर खोला जाएगा। तीन समय होगी सफाई दीपावली पर्व के लिए भी नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाने की तैयारी की है। शहर में अब सफाई दो की जगह तीन समय (सुबह, दोपहर और शाम) में होगी। इसके अलावा, दीपावली पर शहर की खराब स्ट्रीट लाइटें भी ठीक कराई जाएंगी। निगम का लक्ष्य है कि छठ और दीपावली दोनों पर्वों पर शहरवासियों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित माहौल मिल सके। सहरसा नगर निगम ने लोक आस्था के पर्व छठ और दीपावली के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के छठ घाटों की साफ-सफाई और उनके सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के कुल 95 छठ घाटों के लिए टेंडर निकाला गया है। इसके तहत घाटों की बेहतर सफाई और सौंदर्यीकरण के काम होंगे। टेंडर डालने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है। निगम ने सभी 46 वार्ड पार्षदों से उनके वार्डों के छठ घाटों का विवरण लिया है। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को टेंडर खोला जाएगा। तीन समय होगी सफाई दीपावली पर्व के लिए भी नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाने की तैयारी की है। शहर में अब सफाई दो की जगह तीन समय (सुबह, दोपहर और शाम) में होगी। इसके अलावा, दीपावली पर शहर की खराब स्ट्रीट लाइटें भी ठीक कराई जाएंगी। निगम का लक्ष्य है कि छठ और दीपावली दोनों पर्वों पर शहरवासियों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित माहौल मिल सके।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *