झांसी रानी चौक पर देवी जागरण में भक्तिगीतों की प्रस्तुति:मां के गीतों से लेकर भगवान राम और हनुमान के भजनों ने बांधा समां, देर रात जमें रहे श्रद्धालु

झांसी रानी चौक पर देवी जागरण में भक्तिगीतों की प्रस्तुति:मां के गीतों से लेकर भगवान राम और हनुमान के भजनों ने बांधा समां, देर रात जमें रहे श्रद्धालु

बालाघाट शहर के झांसी रानी चौक पर मंगलवार रात देवी जागरण का आयोजन हुआ। इसमें जिले के वारासिवनी से आए गायक कलाकारों ने भक्तिगीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में करीब एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। जनजागृति दुर्गोत्सव समिति ने इस देवी जागरण का आयोजन किया था। कलाकारों ने मां दुर्गा, भगवान राम और हनुमान जी पर आधारित गीत गाए। मां दुर्गा, शिव-पार्वती, मां काली और शेर के सजीव मंचन ने भी लोगों को आकर्षित किया। गायक कलाकारों ने गणेश वंदना से जागरण शुरू किया। उन्होंने ‘मैया की चुनर उड़ जाए’, ‘हनुमान की गदा ने देखो कैसी गदर मचायी रे’, ‘राम आएंगे’ जैसे कई गीत गाए। रात 3 बजे तक चले इस कार्यक्रम में लोगों ने गीतों का खूब आनंद लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *