भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव बाईपास के समीप मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर ने पैदल घर वापस लौट रहे पेंटर को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव वार्ड नंबर 14 के 65 साल के मनोहर साव के रूप में हुई है। वह पेशे से पेंटर थे। चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में पेटिंग के लिए गए थे इधर, मृतक के बेटे मनोज साव ने बताया कि मंगलवार को वह चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव पेंटिंग करने गए थे। मंगलवार की देर शाम जब पैदल वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर उन्होंने टक्कर मार दी। तब वह मौजूद सीमेंट दुकानदार द्वारा सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी महेश्वरी देवी, तीन पुत्र मनोज साव, गिरजा साव, बैजू साव व दो पुत्री गीता देवी एवं बेदामो देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी महेश्वरी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव बाईपास के समीप मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर ने पैदल घर वापस लौट रहे पेंटर को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव वार्ड नंबर 14 के 65 साल के मनोहर साव के रूप में हुई है। वह पेशे से पेंटर थे। चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में पेटिंग के लिए गए थे इधर, मृतक के बेटे मनोज साव ने बताया कि मंगलवार को वह चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव पेंटिंग करने गए थे। मंगलवार की देर शाम जब पैदल वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर उन्होंने टक्कर मार दी। तब वह मौजूद सीमेंट दुकानदार द्वारा सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी महेश्वरी देवी, तीन पुत्र मनोज साव, गिरजा साव, बैजू साव व दो पुत्री गीता देवी एवं बेदामो देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी महेश्वरी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

