सतना के बजरहा टोला में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार के पांच लोगों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बाबू उर्फ आकाश बसोर (22) बजरहा टोला का निवासी है। मामले में पीयूष बसोर और सावन मेहतर अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घर पहुंचकर परिजनों पर किया था हमला पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात बाबू उर्फ आकाश बसोर, अनुज उर्फ बिल्ला बंशकार, पीयूष बसोर और सावन मेहतर करण चौधरी के घर पहुंचे थे। वहां हंगामा करने के बाद उन्होंने घर से बाहर निकले परिजनों पर हमला कर दिया। हमले में करण की पत्नी प्रणिता उर्फ निक्की चौधरी (27), दादी रमिनिया चौधरी, चाची राजकुमारी चौधरी और भाई आशीष व आनंद चौधरी घायल हो गए थे। दो आरोपी अब भी फरार घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने अनुज उर्फ बिल्ला बंशकार को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को बाबू उर्फ आकाश बसोर को भी पकड़ लिया गया।

