अजमेर के जेएलएन अस्पताल में बुधवार को नर्सिंग कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया। वेतन और वर्दी भत्ते से लेकर पदोन्नति तक की समस्याओं से नाराज नर्सेज ने 2 घंटे का कार्य बहिष्कार कर इमरजेंसी विंग के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से ज्ञापन देने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन मिल रहे हैं, जबकि समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। नर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि राजमेश के तहत कार्यरत साथियों का 5-6 महीने का वेतन बकाया है। वहीं, पिछले 2 साल से वर्दी भत्ते का भुगतान नहीं हुआ है। वर्ष 2026 में सरेंडर की गई पीएल का पैसा भी अटका हुआ है। इसके अलावा MACP/ACP का लाभ, चाइल्ड केयर लीव, कर्मचारी पहचान पत्र और डीपीसी की प्रक्रिया से जुड़ी समस्याएं भी लंबित हैं। लिखित आश्वासन नहीं मिला तो आंदोलन बढ़ाएंगे नर्सिंग कर्मचारी धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि JLN मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जुड़े करीब 2 से ढाई हजार नर्सिंग कर्मचारी विभिन्न समस्याओं से परेशान हैं। प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। उन्होंने मेट्रन कार्यालय में अनावश्यक दखलअंदाजी का आरोप भी लगाया। चौधरी ने चेतावनी दी कि मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलने तक रोजाना 2 घंटे गेट मीटिंग और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। ये हैं नर्सेज की प्रमुख मांगें

