अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के मोहरका पट्टी गांव के जंगल में एक तेंदुआ शिकंजे में फंसा मिला। वन विभाग ने अज्ञात शिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। रविवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने तिगरी चेक पोस्ट के पास गंगा तटबंध किनारे तेंदुए को फंसा देखा। सूचना पर धनौरा रेंजर अवनीश कुमार, वन दरोगा संतोष कुमार और टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की कोशिश के बाद तेंदुए को सुरक्षित निकालकर पिंजरे में बंद किया गया। उसे जटी वन स्थित DFO कार्यालय परिसर में इलाज के लिए पहुंचाया गया। यह इलाका राज्य वन्यजीव अभयारण्य में आता है, जहां शिकार पर रोक है। इसके बावजूद शिकंजा लगाए जाने से वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। DFO राजीव कुमार ने बताया कि तीन से चार साल के नर तेंदुए के पैर और पेट के घाव भर रहे हैं। अज्ञात शिकारियों की तलाश जारी वह सामान्य रूप से खाना-पीना कर रहा है। सरकार से इजाजत मिलने पर उसे कानपुर, लखनऊ या गोरखपुर के चिड़ियाघर भेजा जाएगा। अज्ञात शिकारियों की तलाश जारी है।

