बागपत में ऑटो पलटने से 3 घायल:एक की हालत गंभीर, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

बागपत में ऑटो पलटने से 3 घायल:एक की हालत गंभीर, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मंगलवार देर शाम नगला बहलोलपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार पांच लोगों में से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर हादसे में बड़ौत निवासी ज्योति, हमीदाबाद उर्फ नयागांव निवासी रवि पुत्र जय सिंह और गोठरा निवासी मदन पुत्र तेजराम घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को बागपत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रवि की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें सर्वोदय हॉस्पिटल ले गए। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *