बांसवाड़ा में दीवाली से पहले शहर में बिजली लाइनों और ट्रांसफॉर्मर के रख-रखाव (मेंटेनेंस) का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बांसवाड़ा शहर के कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इन क्षेत्रों में रहेगा बिजली का कट विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रख-रखाव कार्यों के चलते आज शहर के कई महत्वपूर्ण इलाके प्रभावित रहेंगे। इस शटडाउन के तहत मुख्य रूप से अगरपुरा, बाहुबली कॉलोनी और प्रगति नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में जर्जर तारों को दुरुस्त करने और तकनीकी खामियों को दूर करने का काम किया जाएगा, ताकि त्योहारी दिनों में निर्बाध और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बंद निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, इन सभी चिन्हित क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक तक यानी कुल 4 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। जरूरी कार्य समय से पहले निपटा लें विभाग ने शहरवासियों से अपील है कि वे बिजली कटौती के इस समय (सुबह 9 से दोपहर 1 बजे) को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी और विद्युत उपकरणों से जुड़े काम समय से पहले निपटा लें। पानी की मोटर चलाने, कपड़े धोने या अन्य इलेक्ट्रॉनिक कार्यों को सुबह 9 बजे से पहले पूरा कर लें ताकि आपको किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभाग ने समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

