कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बुधवार को दूसरे दिन भी काउंटिंग जारी है। प्रथम वरीयता की काउंटिंग में भाजपा के डॉ. एनके यादव आगे चल रहे हैं, जबकि राजद दूसरे, जनसुराज कैंडिडेट तीसरे नंबर पर हैं। प्रथम वरीयता में कुल निर्धारित वोट किसी भी प्रत्याशी को प्राप्त नहीं होने के कारण अब मतगणना दूसरी वरीयता पर पहुंच गया है। यानी नतीजा अब दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती से तय होगा। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर बिहार भर के 8 सीटों में चल रहे काउंटिंग के नतीजे 27 अक्टूबर से शुरू हुए जो देर रात तक जारी रहे । पूर्णिया के ज़िला स्कूल कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतगणना केंद्र बनाया गया। जहां निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 14 जिलों से 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में आमने सामने हैं। 27 अक्टूबर को पूर्णिया ज़िला स्कूल परिसर स्थित बिहार राज्य शिक्षा परिषद भवन में बने काउंटिंग सेंटर में मतगणना शुरू हुई। सारी मतगणना प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद शाम करीब 4 बजे शुरू हुए मतगणना के रुझान शाम 5 बजे के बाद से आने शुरू हुए । ये मतगणना देर रात तक जारी रहा। प्रथम वरीयता में भाजपा को बड़ी बढ़त 11 राउंड तक चले मतगणना में भाजपा प्रत्याशी डॉ एन के यादव को लगातार बढ़त मिलती रही। प्रथम वरीयता के लिए हुए गिनती के अंत में डॉ एन के यादव मजबूत बढ़त बना कर सबसे ऊपर कब्ज़ा जमाए हुए हैं। प्रथम वरीयता की समाप्ति पर डॉ एन के यादव लगभग साढ़े 5 हज़ार मतों से बढ़त बना चुके हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर राजद प्रत्याशी नितेश यादव है, और उनके ठीक पीछे जनसुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन तीसरे स्थान पर हैं। प्रथम वरीयता में किसी को पूर्ण निर्धारित मत नहीं प्रथम वरीयता की गिनती के अंतिम और 11 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ एन के यादव को 24258 मत मिले हैं। जबकि राजद प्रत्याशी नितेश यादव को 18918 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं जनसुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन को 15536 मत प्राप्त हुए हैं। 9 हज़ार हज़ार से अधिक इनवेलिड वोट के बाद आंकड़ा बदला कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 73487 मत पड़े थे । इनमें से 9 हज़ार 86 इनवेलिड वोट पाए गए, जबकि 64401 मत वैध पाए गए। ऐसे में जीत के लिए निर्धारित आंकड़े 32201 वोट के हो गए। अब दूसरे वरीयता के वोटों की गिनती के आंकड़े स्पष्ट हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी को 8 हजार के करीब मतों की जरूरत यहां से डॉ एन के यादव को जीत के लिए 7943 मतों की जरूरत है। दूसरे वरीयता में जबकि भाजपा उम्मीदवार के लिए लगभग 40 हज़ार वोट की गिनती होगी। (भाजपा उम्मीदवार के कोटे के वोट को हटाकर आंकड़ा)
दूसरी वरीयता में आएंगे चुनाव के नतीजे प्रथम वरीयता में कुल निर्धारित वोट किसी भी प्रत्याशी को प्राप्त नहीं होने के कारण अब मतगणना दूसरी वरीयता पर पहुंच गया है। ऐसे में शीर्ष के तीनों ही उम्मीदवार अब दूसरी वरीयता के गिनती का इंतज़ार कर रहे हैं। दूसरी वरीयता के मतों को मिलाकर निर्धारित आंकड़े तक पहुंचने वाले उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित होगी। पहले से लेकर अंतिम राउंड तक डॉ एन के यादव रहे बढ़त में प्रथम वरीयता के लिए हुए मतगणना में पहले राउंड से लेकर अंतिम राउंड तक डॉ एन के यादव बढ़त में रहे। शुरूआती बढ़त प्राप्त करने के बाद डॉ एन के यादव कभी पिछड़े ही नहीं। नतीजे के अंत तक डॉ एन के यादव बड़ी बढ़त बना चुके थे
दूसरे नंबर पर राजद तो तीसरे पर जन सुराज कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जारी मतदान में राजद प्रत्याशी नितेश यादव दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। जबकि जनसुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन उनके ठीक पीछे तीसरे स्थान पर हैं। हैट्रिक की दहलीज पर डॉ एन के यादव भाजपा प्रत्याशी डॉ एन के यादव जीत की हैट्रिक के दहलीज़ पर खड़े हैं । डॉ एनके यादव इससे पूर्व लगातार कोसी स्नातक से भाजपा के टिकट पर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी रहे हैं , ऐसे में अगर इस चुनाव में कोई बड़ा अल्टफ़ेर नहीं हुआ तो भाजपा प्रत्याशी की हैट्रिक सुनिश्चित हो जाएगी। रात भर काउंटिंग सेंटर के बाहर खड़े रहे समर्थक चुनावी माहौल के बीच देर रात तक चलने वाले मतगणना को लेकर समर्थकों का उत्साह भी चरम पर रहा । नतीजों के इंतजार में समर्थक ज़िला स्कूल के बाहर डटे रहे । भाजपा प्रत्याशी डॉ एन के यादव के समर्थकों की भीड़ के पल के लिए भी मतदान केंद्र से नहीं हटी । जबकि जनसुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन के समर्थकों के साथ साथ उनकी पत्नी खुद से मोर्चा संभाले मतगणना केंद्र के बाहर नतीजों का इंतज़ार करते दिखीं । कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बुधवार को दूसरे दिन भी काउंटिंग जारी है। प्रथम वरीयता की काउंटिंग में भाजपा के डॉ. एनके यादव आगे चल रहे हैं, जबकि राजद दूसरे, जनसुराज कैंडिडेट तीसरे नंबर पर हैं। प्रथम वरीयता में कुल निर्धारित वोट किसी भी प्रत्याशी को प्राप्त नहीं होने के कारण अब मतगणना दूसरी वरीयता पर पहुंच गया है। यानी नतीजा अब दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती से तय होगा। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर बिहार भर के 8 सीटों में चल रहे काउंटिंग के नतीजे 27 अक्टूबर से शुरू हुए जो देर रात तक जारी रहे । पूर्णिया के ज़िला स्कूल कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतगणना केंद्र बनाया गया। जहां निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 14 जिलों से 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में आमने सामने हैं। 27 अक्टूबर को पूर्णिया ज़िला स्कूल परिसर स्थित बिहार राज्य शिक्षा परिषद भवन में बने काउंटिंग सेंटर में मतगणना शुरू हुई। सारी मतगणना प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद शाम करीब 4 बजे शुरू हुए मतगणना के रुझान शाम 5 बजे के बाद से आने शुरू हुए । ये मतगणना देर रात तक जारी रहा। प्रथम वरीयता में भाजपा को बड़ी बढ़त 11 राउंड तक चले मतगणना में भाजपा प्रत्याशी डॉ एन के यादव को लगातार बढ़त मिलती रही। प्रथम वरीयता के लिए हुए गिनती के अंत में डॉ एन के यादव मजबूत बढ़त बना कर सबसे ऊपर कब्ज़ा जमाए हुए हैं। प्रथम वरीयता की समाप्ति पर डॉ एन के यादव लगभग साढ़े 5 हज़ार मतों से बढ़त बना चुके हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर राजद प्रत्याशी नितेश यादव है, और उनके ठीक पीछे जनसुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन तीसरे स्थान पर हैं। प्रथम वरीयता में किसी को पूर्ण निर्धारित मत नहीं प्रथम वरीयता की गिनती के अंतिम और 11 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ एन के यादव को 24258 मत मिले हैं। जबकि राजद प्रत्याशी नितेश यादव को 18918 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं जनसुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन को 15536 मत प्राप्त हुए हैं। 9 हज़ार हज़ार से अधिक इनवेलिड वोट के बाद आंकड़ा बदला कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 73487 मत पड़े थे । इनमें से 9 हज़ार 86 इनवेलिड वोट पाए गए, जबकि 64401 मत वैध पाए गए। ऐसे में जीत के लिए निर्धारित आंकड़े 32201 वोट के हो गए। अब दूसरे वरीयता के वोटों की गिनती के आंकड़े स्पष्ट हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी को 8 हजार के करीब मतों की जरूरत यहां से डॉ एन के यादव को जीत के लिए 7943 मतों की जरूरत है। दूसरे वरीयता में जबकि भाजपा उम्मीदवार के लिए लगभग 40 हज़ार वोट की गिनती होगी। (भाजपा उम्मीदवार के कोटे के वोट को हटाकर आंकड़ा)
दूसरी वरीयता में आएंगे चुनाव के नतीजे प्रथम वरीयता में कुल निर्धारित वोट किसी भी प्रत्याशी को प्राप्त नहीं होने के कारण अब मतगणना दूसरी वरीयता पर पहुंच गया है। ऐसे में शीर्ष के तीनों ही उम्मीदवार अब दूसरी वरीयता के गिनती का इंतज़ार कर रहे हैं। दूसरी वरीयता के मतों को मिलाकर निर्धारित आंकड़े तक पहुंचने वाले उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित होगी। पहले से लेकर अंतिम राउंड तक डॉ एन के यादव रहे बढ़त में प्रथम वरीयता के लिए हुए मतगणना में पहले राउंड से लेकर अंतिम राउंड तक डॉ एन के यादव बढ़त में रहे। शुरूआती बढ़त प्राप्त करने के बाद डॉ एन के यादव कभी पिछड़े ही नहीं। नतीजे के अंत तक डॉ एन के यादव बड़ी बढ़त बना चुके थे
दूसरे नंबर पर राजद तो तीसरे पर जन सुराज कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जारी मतदान में राजद प्रत्याशी नितेश यादव दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। जबकि जनसुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन उनके ठीक पीछे तीसरे स्थान पर हैं। हैट्रिक की दहलीज पर डॉ एन के यादव भाजपा प्रत्याशी डॉ एन के यादव जीत की हैट्रिक के दहलीज़ पर खड़े हैं । डॉ एनके यादव इससे पूर्व लगातार कोसी स्नातक से भाजपा के टिकट पर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी रहे हैं , ऐसे में अगर इस चुनाव में कोई बड़ा अल्टफ़ेर नहीं हुआ तो भाजपा प्रत्याशी की हैट्रिक सुनिश्चित हो जाएगी। रात भर काउंटिंग सेंटर के बाहर खड़े रहे समर्थक चुनावी माहौल के बीच देर रात तक चलने वाले मतगणना को लेकर समर्थकों का उत्साह भी चरम पर रहा । नतीजों के इंतजार में समर्थक ज़िला स्कूल के बाहर डटे रहे । भाजपा प्रत्याशी डॉ एन के यादव के समर्थकों की भीड़ के पल के लिए भी मतदान केंद्र से नहीं हटी । जबकि जनसुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन के समर्थकों के साथ साथ उनकी पत्नी खुद से मोर्चा संभाले मतगणना केंद्र के बाहर नतीजों का इंतज़ार करते दिखीं ।

