तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए काउंटिंग जारी है। एनडीए के प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह 594 वोटों से जीत चुके हैं। इसके बाद देर शाम स्नातक सीट के लिए भी काउंटिंग शुरू हो गई है। मंगलवार रात 12 बजे तक दूसरे राउंड की गिनती में जदयू के अभिषेक झा को बढ़त मिली है। इन्हें 2150 वोट मिले। दूसरे स्थान पर निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी 2100 वोट के साथ हैं। तीसरे नंबर पर राजद की रश्मि विनायक गौतम को 1688 मत मिले। चौथे में जन सुराज के डॉ. विमोहन, जिन्हें 266 मत मिले। वहीं, पहले राउंड की काउंटिंग में निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी 2,813 वोटों के साथ आगे थे। जदयू के अभिषेक झा को 1,739, राजद की रश्मि विनायक गौतम को 1,460 वोट मिले खे। वंशीधर ब्रजवासी 1,074 वोटों से आगे थे। ये जीत पीएम-सीएम की है- नरेंद्र सिंह वहीं, शिक्षक सीट से जितने वाले नरेंद्र सिंह ने कहा कि ये जीत सीएम-पीएम की जीत है। उनपर शिक्षकों ने भरोसा किया। इसका परिणाम है कि हम जीत गए हैं। शिक्षक सीट पर दूसरे नंबर निर्दलीय उम्मीदवार भूषण झा हैं। इन्हें 2351 वोट मिले। वहीं, तीसरे स्थान पर सीबीआई उम्मीदवार संजय सिंह रहे। इन्हें 1967 मिले। जन सुराज के श्याम नंदन यादव को पहले ही गिनती से बाहर कर दिया गया था। एमएलसी ने सोशल मीडिया पर कसा तंज काउंटिंग को लेकर एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा कि कुल 14 टेबल पर गिनती होनी है। अभी 14 बूथों के मत पत्रों का बंडल तैयार हुआ है। 10 राउंड और बंडल बनना है। ऐसे में तो रात 8 बजे तक गिनती शुरू होने की उम्मीद है। तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना में मतपत्र की अब तक छंटाई जारी है। पहले राउंड की काउंटिंग करीब 12 बजे आने की संभावना जताई जा रही है। निर्वाचन पर्यवेक्षक की ओर से पूरे मतगणना की प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। इसके साथ सभी काउंटिंग टेबल पर ARO को प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुलाया जा रहा है। बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का परिणाम आज आएगा। मुजफ्फरपुर के MIT परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई। 23 अक्टूबर को चार जिलों के 203 मतदान केंद्रों से लाई गईं मतपेटिकाएं स्ट्रांग रूम में सील कर रखी गई हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। हर कक्ष में 14 गणना टेबल और एक सहायक निर्वाची पदाधिकारी की टेबल होगी। पहले मतपत्रों की गिनती, फिर प्रत्याशियों के वोट मतगणना में सबसे पहले मतदान केंद्रवार मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद सभी बंडलों को मिलाकर प्रत्याशीवार मतों की गणना की गई। मतगणना केंद्र पर अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। प्रवेश द्वार पर दंडाधिकारी हर व्यक्ति की जांच कर रहे थे। मतगणना हॉल में अनावश्यक आवाजाही पर भी रोक रही। मतगणना से पहले पर्यवेक्षकों और सहायकों को मिली थी ट्रेनिंग मतगणना से पहले पर्यवेक्षकों और सहायकों को विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। अधिकारियों को प्रारंभिक गणना, विस्तृत गणना, डाटा एंट्री और मतगणना टेबल पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की जानकारी दी गई थी। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार ने मतगणना के नियमों और प्रावधानों की जानकारी दी थी। यह प्रशिक्षण निर्वाची पदाधिकारी सह तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया था। इसमें सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और वैशाली के करीब 100 पर्यवेक्षक और सहायक शामिल हुए। स्नातक सीट पर प्रत्याशियों के बीच मुकाबला तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य मुकाबला निर्दलीय निवर्तमान एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी, एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा, राजद प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम और जन सुराज के डॉ. विमोहन के बीच माना जा रहा है। इस सीट पर अभिषेक झा और बंशीधर ब्रजवासी के बीच मुकाबले पर खास नजर रहेगी। शिक्षक सीट पर संजय सिंह-नरेंद्र सिंह आमने-सामने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निवर्तमान एमएलसी संजय सिंह मैदान में हैं। उनके सामने एनडीए की ओर से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह चुनौती पेश कर रहे हैं। जन सुराज ने श्यामनंदन यादव को उम्मीदवार बनाया है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा भी मुकाबले में हैं। इस सीट पर मुख्य प्रत्याशियों के बीच वोटों का अंतर और निर्दलीय उम्मीदवार का प्रदर्शन परिणाम को दिलचस्प बना सकता है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए काउंटिंग जारी है। एनडीए के प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह 594 वोटों से जीत चुके हैं। इसके बाद देर शाम स्नातक सीट के लिए भी काउंटिंग शुरू हो गई है। मंगलवार रात 12 बजे तक दूसरे राउंड की गिनती में जदयू के अभिषेक झा को बढ़त मिली है। इन्हें 2150 वोट मिले। दूसरे स्थान पर निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी 2100 वोट के साथ हैं। तीसरे नंबर पर राजद की रश्मि विनायक गौतम को 1688 मत मिले। चौथे में जन सुराज के डॉ. विमोहन, जिन्हें 266 मत मिले। वहीं, पहले राउंड की काउंटिंग में निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी 2,813 वोटों के साथ आगे थे। जदयू के अभिषेक झा को 1,739, राजद की रश्मि विनायक गौतम को 1,460 वोट मिले खे। वंशीधर ब्रजवासी 1,074 वोटों से आगे थे। ये जीत पीएम-सीएम की है- नरेंद्र सिंह वहीं, शिक्षक सीट से जितने वाले नरेंद्र सिंह ने कहा कि ये जीत सीएम-पीएम की जीत है। उनपर शिक्षकों ने भरोसा किया। इसका परिणाम है कि हम जीत गए हैं। शिक्षक सीट पर दूसरे नंबर निर्दलीय उम्मीदवार भूषण झा हैं। इन्हें 2351 वोट मिले। वहीं, तीसरे स्थान पर सीबीआई उम्मीदवार संजय सिंह रहे। इन्हें 1967 मिले। जन सुराज के श्याम नंदन यादव को पहले ही गिनती से बाहर कर दिया गया था। एमएलसी ने सोशल मीडिया पर कसा तंज काउंटिंग को लेकर एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा कि कुल 14 टेबल पर गिनती होनी है। अभी 14 बूथों के मत पत्रों का बंडल तैयार हुआ है। 10 राउंड और बंडल बनना है। ऐसे में तो रात 8 बजे तक गिनती शुरू होने की उम्मीद है। तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना में मतपत्र की अब तक छंटाई जारी है। पहले राउंड की काउंटिंग करीब 12 बजे आने की संभावना जताई जा रही है। निर्वाचन पर्यवेक्षक की ओर से पूरे मतगणना की प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। इसके साथ सभी काउंटिंग टेबल पर ARO को प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुलाया जा रहा है। बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का परिणाम आज आएगा। मुजफ्फरपुर के MIT परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई। 23 अक्टूबर को चार जिलों के 203 मतदान केंद्रों से लाई गईं मतपेटिकाएं स्ट्रांग रूम में सील कर रखी गई हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। हर कक्ष में 14 गणना टेबल और एक सहायक निर्वाची पदाधिकारी की टेबल होगी। पहले मतपत्रों की गिनती, फिर प्रत्याशियों के वोट मतगणना में सबसे पहले मतदान केंद्रवार मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद सभी बंडलों को मिलाकर प्रत्याशीवार मतों की गणना की गई। मतगणना केंद्र पर अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। प्रवेश द्वार पर दंडाधिकारी हर व्यक्ति की जांच कर रहे थे। मतगणना हॉल में अनावश्यक आवाजाही पर भी रोक रही। मतगणना से पहले पर्यवेक्षकों और सहायकों को मिली थी ट्रेनिंग मतगणना से पहले पर्यवेक्षकों और सहायकों को विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। अधिकारियों को प्रारंभिक गणना, विस्तृत गणना, डाटा एंट्री और मतगणना टेबल पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की जानकारी दी गई थी। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार ने मतगणना के नियमों और प्रावधानों की जानकारी दी थी। यह प्रशिक्षण निर्वाची पदाधिकारी सह तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया था। इसमें सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और वैशाली के करीब 100 पर्यवेक्षक और सहायक शामिल हुए। स्नातक सीट पर प्रत्याशियों के बीच मुकाबला तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य मुकाबला निर्दलीय निवर्तमान एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी, एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा, राजद प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम और जन सुराज के डॉ. विमोहन के बीच माना जा रहा है। इस सीट पर अभिषेक झा और बंशीधर ब्रजवासी के बीच मुकाबले पर खास नजर रहेगी। शिक्षक सीट पर संजय सिंह-नरेंद्र सिंह आमने-सामने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निवर्तमान एमएलसी संजय सिंह मैदान में हैं। उनके सामने एनडीए की ओर से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह चुनौती पेश कर रहे हैं। जन सुराज ने श्यामनंदन यादव को उम्मीदवार बनाया है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा भी मुकाबले में हैं। इस सीट पर मुख्य प्रत्याशियों के बीच वोटों का अंतर और निर्दलीय उम्मीदवार का प्रदर्शन परिणाम को दिलचस्प बना सकता है।

