बक्सर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से मंगलवार को एमपी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय खो-खो (बालक) प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। खेल विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के नौ प्रमंडलों के साथ एक एकलव्य टीम के कुल 360 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता 27 से 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन में उत्साह भर दिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता रवि बहादुर, वरीय उप समाहर्ता, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय तैराकी पदक विजेता को किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी साहिला ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी पदक विजेता विजेन्द्र राय को सम्मानित किया। दूसरी एशियन मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता 2026 में बेंगलुरु स्थित पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में पदक जीतने वाले विजेन्द्र राय को शॉल, बुके, मोमेंटो, सम्मान पत्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के माध्यम से खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया गया। पहले दिन पटना और मुंगेर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में कई मुकाबले खेले गए। अंडर-14 वर्ग में पटना ने दरभंगा को एक पाली और पांच अंक से हराया। इसी तरह अंडर-17 वर्ग में पटना की टीम ने दरभंगा को एक पाली और दो अंक से पराजित किया। अंडर-19 वर्ग में दरभंगा ने पूर्णिया को 11 अंकों से हराया। वहीं, अंडर-14 वर्ग में भागलपुर ने तिरहुत को एक पाली और चार अंक से शिकस्त दी। मुंगेर ने पूर्णिया को एक पाली और 10 अंक से हराया। अंडर-17 वर्ग में मुंगेर ने कोशी को एक पाली और 15 अंक से पराजित किया। इसके अलावा अंडर-14 वर्ग में मगध ने कोशी को एक पाली और छह अंक से हराकर जीत दर्ज की। एमपी हाई स्कूल में शुरू हुआ तीरंदाजी प्रशिक्षण खो-खो प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के साथ एमपी उच्च विद्यालय में तीरंदाजी प्रशिक्षण की भी शुरुआत हुई। राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी मुक्ति नारायण पाठक के मार्गदर्शन में शुरू होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी ने फीता काटकर किया। उन्होंने लक्ष्य पर निशाना लगाकर प्रशिक्षण की शुरुआत की। इस पहल से स्थानीय स्तर पर तीरंदाजी में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को अभ्यास का अवसर मिलने की उम्मीद है। खेल भावना के साथ मुकाबले की शपथ उद्घाटन समारोह में विभिन्न प्रमंडलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को निष्पक्षता और खेल भावना के साथ मुकाबला करने की शपथ दिलाई गई। जिला पदाधिकारी और अन्य अतिथियों ने मैदान में जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा टॉस कराकर पहले मैच की शुरुआत कराई। प्रतियोगिता के अगले दो दिनों में भी विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले खेले जाएंगे। तीन दिवसीय आयोजन के माध्यम से राज्य के विद्यालयी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल कौशल को निखारने का अवसर मिल रहा है। बक्सर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से मंगलवार को एमपी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय खो-खो (बालक) प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। खेल विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के नौ प्रमंडलों के साथ एक एकलव्य टीम के कुल 360 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता 27 से 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन में उत्साह भर दिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता रवि बहादुर, वरीय उप समाहर्ता, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय तैराकी पदक विजेता को किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी साहिला ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी पदक विजेता विजेन्द्र राय को सम्मानित किया। दूसरी एशियन मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता 2026 में बेंगलुरु स्थित पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में पदक जीतने वाले विजेन्द्र राय को शॉल, बुके, मोमेंटो, सम्मान पत्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के माध्यम से खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया गया। पहले दिन पटना और मुंगेर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में कई मुकाबले खेले गए। अंडर-14 वर्ग में पटना ने दरभंगा को एक पाली और पांच अंक से हराया। इसी तरह अंडर-17 वर्ग में पटना की टीम ने दरभंगा को एक पाली और दो अंक से पराजित किया। अंडर-19 वर्ग में दरभंगा ने पूर्णिया को 11 अंकों से हराया। वहीं, अंडर-14 वर्ग में भागलपुर ने तिरहुत को एक पाली और चार अंक से शिकस्त दी। मुंगेर ने पूर्णिया को एक पाली और 10 अंक से हराया। अंडर-17 वर्ग में मुंगेर ने कोशी को एक पाली और 15 अंक से पराजित किया। इसके अलावा अंडर-14 वर्ग में मगध ने कोशी को एक पाली और छह अंक से हराकर जीत दर्ज की। एमपी हाई स्कूल में शुरू हुआ तीरंदाजी प्रशिक्षण खो-खो प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के साथ एमपी उच्च विद्यालय में तीरंदाजी प्रशिक्षण की भी शुरुआत हुई। राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी मुक्ति नारायण पाठक के मार्गदर्शन में शुरू होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी ने फीता काटकर किया। उन्होंने लक्ष्य पर निशाना लगाकर प्रशिक्षण की शुरुआत की। इस पहल से स्थानीय स्तर पर तीरंदाजी में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को अभ्यास का अवसर मिलने की उम्मीद है। खेल भावना के साथ मुकाबले की शपथ उद्घाटन समारोह में विभिन्न प्रमंडलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को निष्पक्षता और खेल भावना के साथ मुकाबला करने की शपथ दिलाई गई। जिला पदाधिकारी और अन्य अतिथियों ने मैदान में जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा टॉस कराकर पहले मैच की शुरुआत कराई। प्रतियोगिता के अगले दो दिनों में भी विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले खेले जाएंगे। तीन दिवसीय आयोजन के माध्यम से राज्य के विद्यालयी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल कौशल को निखारने का अवसर मिल रहा है।

