सीतामढ़ी में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को जिले के गांवों, पंचायतों और खेत-खलिहानों तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय ललित आश्रम, गांधी मैदान में जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में सीतामढ़ी से हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। मताधिकार की रक्षा के लिए घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा आज महत्वपूर्ण विषय है। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना होगा।उन्होंने कहा ज्ञानेश कुमार के रिटायर्ड होने भाजपा उन्हें अपने पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कही न बना दे। जन-जन तक पहुंचाएंगे अभियान : अमित कुमार टुन्ना जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता के मताधिकार की रक्षा जरूरी है। उन्होंने पार्टी के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से अभियान को प्राथमिकता देते हुए इसकी सफलता के लिए जुटने की अपील की। महारैली में अधिकाधिक भागीदारी पर जोर कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि मो. शम्स शहनवाज ने भी अभियान को प्रभावी बनाने और दिल्ली की महारैली में जिले से अधिकाधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क तेज कर अभियान के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में जिला प्रभारी डॉ. गौरव वर्मा समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में अभियान के तहत जनसंपर्क बढ़ाने और दिल्ली में होने वाली महारैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। सीतामढ़ी में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को जिले के गांवों, पंचायतों और खेत-खलिहानों तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय ललित आश्रम, गांधी मैदान में जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में सीतामढ़ी से हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। मताधिकार की रक्षा के लिए घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा आज महत्वपूर्ण विषय है। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना होगा।उन्होंने कहा ज्ञानेश कुमार के रिटायर्ड होने भाजपा उन्हें अपने पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कही न बना दे। जन-जन तक पहुंचाएंगे अभियान : अमित कुमार टुन्ना जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता के मताधिकार की रक्षा जरूरी है। उन्होंने पार्टी के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से अभियान को प्राथमिकता देते हुए इसकी सफलता के लिए जुटने की अपील की। महारैली में अधिकाधिक भागीदारी पर जोर कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि मो. शम्स शहनवाज ने भी अभियान को प्रभावी बनाने और दिल्ली की महारैली में जिले से अधिकाधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क तेज कर अभियान के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में जिला प्रभारी डॉ. गौरव वर्मा समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में अभियान के तहत जनसंपर्क बढ़ाने और दिल्ली में होने वाली महारैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

