किशनगंज में महिला का पेड़ से लटका मिला शव:3 बच्चों की मां थी, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

किशनगंज में महिला का पेड़ से लटका मिला शव:3 बच्चों की मां थी, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में एक विवाहिता का शव आम के पेड़ से लटका मिला। घटना पौआखाली थाना क्षेत्र के कठारों गांव के वार्ड नंबर 4 की है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान 29 वर्षीय खुशबू सिन्हा, पति राकेश कुमार सिन्हा के रूप में हुई है। वह दो बेटियों और एक बेटे की मां थी। घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला शव प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खुशबू का शव घर से कुछ ही दूरी पर आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर पौआखाली थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण और एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह होगी स्पष्ट एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल पुलिस ने मायके पक्ष के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में एक विवाहिता का शव आम के पेड़ से लटका मिला। घटना पौआखाली थाना क्षेत्र के कठारों गांव के वार्ड नंबर 4 की है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान 29 वर्षीय खुशबू सिन्हा, पति राकेश कुमार सिन्हा के रूप में हुई है। वह दो बेटियों और एक बेटे की मां थी। घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला शव प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खुशबू का शव घर से कुछ ही दूरी पर आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर पौआखाली थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण और एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह होगी स्पष्ट एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल पुलिस ने मायके पक्ष के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *