बांका- नहर में डूबने से 2 चचेरी बहनों की मौत:घर के पास खेलते-खेलते पानी में गईं, ग्रामीणों ने शाम को निकाले शव

बांका- नहर में डूबने से 2 चचेरी बहनों की मौत:घर के पास खेलते-खेलते पानी में गईं, ग्रामीणों ने शाम को निकाले शव

बांका के कौवाकोल गांव में मंगलवार को नहर में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरी बहनें थीं। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मंगलवार शाम दोनों के शव नहर से बाहर निकाले। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। दोनों परिवारों में चीख-पुकार मची है। घटना बांका सदर प्रखंड की डारा पंचायत में पीतांबरा बस्ती के पास स्थित कौवाकोल गांव की है। यहां के निवासी प्रदीप राय और दीपक राय सगे भाई हैं। प्रदीप की बेटी रानी कुमारी और दीपक की बेटी अक्षरा कुमारी मंगलवार को घर के आसपास खेल रही थीं। इसी दौरान दोनों बच्चियां खेलते-खेलते घर के सामने स्थित नहर की ओर चली गईं और पानी में डूब गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन और मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एक ही परिवार की दो बच्चियों की मौत से मातम एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हंसते-खेलते परिवारों में अचानक मातम छा गया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। मुखिया प्रतिनिधि ने मदद का आश्वासन दिया घटना की जानकारी मिलने पर डारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बांका के कौवाकोल गांव में मंगलवार को नहर में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरी बहनें थीं। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मंगलवार शाम दोनों के शव नहर से बाहर निकाले। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। दोनों परिवारों में चीख-पुकार मची है। घटना बांका सदर प्रखंड की डारा पंचायत में पीतांबरा बस्ती के पास स्थित कौवाकोल गांव की है। यहां के निवासी प्रदीप राय और दीपक राय सगे भाई हैं। प्रदीप की बेटी रानी कुमारी और दीपक की बेटी अक्षरा कुमारी मंगलवार को घर के आसपास खेल रही थीं। इसी दौरान दोनों बच्चियां खेलते-खेलते घर के सामने स्थित नहर की ओर चली गईं और पानी में डूब गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन और मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एक ही परिवार की दो बच्चियों की मौत से मातम एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हंसते-खेलते परिवारों में अचानक मातम छा गया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। मुखिया प्रतिनिधि ने मदद का आश्वासन दिया घटना की जानकारी मिलने पर डारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *