गयाजी में जमीन विवाद को लेकर हुई बमबाजी और मारपीट के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी रामजी पासवान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस मामले में अब तक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। SSP सुशील कुमार ने कहा कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। यह घटना 24 अक्टूबर को हुई थी। सुबह पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया था, लेकिन दोपहर में 40-50 लोग फिर से विवादित जमीन पर पहुंचे और तोड़फोड़, मारपीट व बमबाजी की। पुलिस को मौके से दो सुतली बम भी मिले, जिन्हें निष्क्रिय किया गया। चंदौती थाना क्षेत्र के बालदेव नगर में हुई इस घटना की जांच के लिए SSP सुशील कुमार के निर्देश पर SIT बनाई गई थी। इनकी हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपितों में विशाल कुमार उर्फ विक्कू पांडेय उर्फ चिक्कू दुबे (20), कुशाल दुबे (19) दोनों सगे भाई हैं। इसके अलावा छोटू कुमार उर्फ रंजन कुमार (19), साहिल कुमार (19) और सरजू कुमार (18) है। तीनों गयाजी के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस की सूची में बोडिल पासवान उर्फ सन्नी पासवान (20) और प्रियंशु कुमार उर्फ मोटी पासवान (20) के नाम भी शामिल हैं।
26 अक्टूबर को दो और आरोपित की हुई थी गिरफ्तारी एसएसपी सुशील कुमार ने बताया की 26 अक्टूबर 2026 को इस कांड में संलिप्त दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें रवि कुमार (28) और अनुज कुमार (19) शामिल हैं। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस प्रकार अब तक कुल 9 आरोपितों की गिरफ्तारी का उल्लेख है। वहीं, लगातार छापेमारी और पुलिस की कार्रवाई के बीच एक अन्य आरोपित रामजी पासवान ने 26 अक्टूबर को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। गयाजी में जमीन विवाद को लेकर हुई बमबाजी और मारपीट के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी रामजी पासवान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस मामले में अब तक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। SSP सुशील कुमार ने कहा कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। यह घटना 24 अक्टूबर को हुई थी। सुबह पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया था, लेकिन दोपहर में 40-50 लोग फिर से विवादित जमीन पर पहुंचे और तोड़फोड़, मारपीट व बमबाजी की। पुलिस को मौके से दो सुतली बम भी मिले, जिन्हें निष्क्रिय किया गया। चंदौती थाना क्षेत्र के बालदेव नगर में हुई इस घटना की जांच के लिए SSP सुशील कुमार के निर्देश पर SIT बनाई गई थी। इनकी हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपितों में विशाल कुमार उर्फ विक्कू पांडेय उर्फ चिक्कू दुबे (20), कुशाल दुबे (19) दोनों सगे भाई हैं। इसके अलावा छोटू कुमार उर्फ रंजन कुमार (19), साहिल कुमार (19) और सरजू कुमार (18) है। तीनों गयाजी के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस की सूची में बोडिल पासवान उर्फ सन्नी पासवान (20) और प्रियंशु कुमार उर्फ मोटी पासवान (20) के नाम भी शामिल हैं।
26 अक्टूबर को दो और आरोपित की हुई थी गिरफ्तारी एसएसपी सुशील कुमार ने बताया की 26 अक्टूबर 2026 को इस कांड में संलिप्त दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें रवि कुमार (28) और अनुज कुमार (19) शामिल हैं। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस प्रकार अब तक कुल 9 आरोपितों की गिरफ्तारी का उल्लेख है। वहीं, लगातार छापेमारी और पुलिस की कार्रवाई के बीच एक अन्य आरोपित रामजी पासवान ने 26 अक्टूबर को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

