अभिषेक तुम बढ़िया खेले, लेकिन मेरा रिकॉर्ड नहीं टूटा:युवराज सिंह का मजाकिया पोस्ट, लिखा- मैं भी 30 बॉल पर सेंचुरी नहीं जमा पाया

अभिषेक तुम बढ़िया खेले, लेकिन मेरा रिकॉर्ड नहीं टूटा:युवराज सिंह का मजाकिया पोस्ट, लिखा- मैं भी 30 बॉल पर सेंचुरी नहीं जमा पाया

अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में 25 गेंद पर शतक लगा दिया। इसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उनके मेंटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर मजाकिया पोस्ट किया। युवराज ने लिखा- ‘तुम अब भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना सकते, है ना अभिषेक शर्मा! ऐसा लग रहा है जैसे दो बाएं हाथ के बल्लेबाज अपने घर के मैदान पर खेल रहे हों।’ हालांकि इसके बाद युवराज ने एक और पोस्ट किया, जिसमें अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की तारीफ भी की। मंगलवार को वेलिंगटन में अभिषेक ने 38 गेंदों पर 113 रन बनाए। सूर्यवंशी ने भी 19 गेंद पर 45 रन की पारी खेली। इसकी बदौलत भारत ने 199 रन का टारगेट 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। युवराज ने कहा- मैं खुद 30 गेंद पर शतक नहीं लगा सकता युवराज ने बाद में एक और पोस्ट में अभिषेक की पारी की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि वह खुद 30 या 34 गेंदों में शतक नहीं बना सकते। उन्होंने अभिषेक को शानदार पारी के लिए बधाई दी और मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने सिंगल रन भी लिए। उन्होंने वैभव और अभिषेक की जोड़ी को शानदार और बेहद खतरनाक बताया। युवराज ने संजू सैमसन को टीम मैन बताया, जो नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे। अभिषेक बोले- 12 गेंदों में फिफ्टी बनाना आसान नहीं युवराज की चुनौती पर अभिषेक ने मैच के बाद कहा कि 12 गेंदों में 50 रन बनाना बिल्कुल आसान नहीं है। ऐसा कभी-कभी ही होता है। उन्होंने कहा कि बल्लेबाज मैदान पर किसी रिकॉर्ड के लिए नहीं, बल्कि टीम को मैच जिताने के इरादे से उतरते हैं। अभिषेक ने वैभव सूर्यवंशी के साथ अपनी ओपनिंग साझेदारी को लेकर कहा कि दोनों का प्लान पावरप्ले में खुलकर बल्लेबाजी करने का था। दोनों ने पहले 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 118 रन बनाए। यह पुरुष टी-20 इंटरनेशनल के पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। —————————– मैच रिपोर्ट भी पढ़ें… अभिषेक-सूर्यवंशी की वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत:199 रन का टारगेट 13.2 ओवर में हासिल किया, सीरीज भी जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में टी-20 में सबकी निगाहें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर थीं, लेकिन खेल का रुख पलट दिया अभिषेक शर्मा ने। दोनों न्यूजीलैंड के 198 रन का पीछा करने उतरे तो किसी बॉलर को नहीं बख्शा। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *