पहाड़ी में कलेक्टर-एसपी ने संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया:डीग प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए अधिकारियों संग सुरक्षा जांची

पहाड़ी में कलेक्टर-एसपी ने संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया:डीग प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए अधिकारियों संग सुरक्षा जांची

डीग प्रशासन ने पंचायत राज चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर मयंक मनीष और पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ ने पहाड़ी उपखंड में अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी सुरक्षा जांची।
इसके बाद उन्होंने पहाड़ी पंचायत समिति के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत कुटैल, बरखेड़ा, गोपालगढ़ और खेड़ला नौबाद के बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
बैठक थाना पहाड़ी परिसर में हुई। इसमें अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने साफ किया कि किसी मतदाता को डराने या मतदान में बाधा डालने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी। असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारियों को सुरक्षा और रूट चार्ट ठीक रखने के निर्देश भी मिले।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *