सिरोही जिले की 4 पंचायत समितियों की 74 सीटों और जिला परिषद की 14 सीटों के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान होगा। पोलिंग पार्टियां मंगलवार को रवाना हुई।
दूसरे चरण के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को पहले प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद उन्हें मतदान से जुड़ी पेटियां, पेपर और दस्तावेज दिए गए। परिवहन विभाग ने वाहनों का इंतजाम किया था। सबसे पहले बावरी और रेवदर पंचायत समिति के लिए पार्टियां रवाना हुईं। इसके बाद पिंडवाड़ा और आखिर में सिरोही के गांवों के लिए पोलिंग पार्टियों को भेजा गया।
इनमें रेवदर, भांवरी, पिंडवाड़ा और सिरोही पंचायत समितियां शामिल हैं। जिला प्रशासन ने मतदान के लिए सभी पंचायत समितियों में उचित इंतजाम किए हैं।
बूथ अधिकारी और कर्मचारियों के लिए कैंटीन की व्यवस्था थी, पर पीने का पानी कम दिखा। सुरक्षाकर्मी ऐसे टैंकरों से पानी पीते नजर आए, जिनकी सफाई सालभर में भी नहीं होती।

