बठिंडा कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेश हुईं कंगना रनौत:मानहानि केस की अगली सुनवाई 5 नवंबर को, किसान आंदोलन पर दिए बयान का मामला

बठिंडा कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेश हुईं कंगना रनौत:मानहानि केस की अगली सुनवाई 5 नवंबर को, किसान आंदोलन पर दिए बयान का मामला

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत मानहानि के एक मामले में बठिंडा कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश हुईं। वकील रघुबीर सिंह बेनीवाल ने यह जानकारी दी।
यह मामला बेबे मोहिंदर कौर ने दायर किया है। आज क्रॉस-एग्जामिनेशन होना था, लेकिन कोर्ट का समय खत्म हो गया। बचाव पक्ष के वकील ने अर्जी दाखिल करने के लिए समय मांगा।
इस वजह से अगली सुनवाई 5 नवंबर, 2026 के लिए तय की गई है। कोर्ट में कंगना का पक्ष रखा गया। उनके वकील ने सवाल उठाया कि बुजुर्ग महिला विरोध प्रदर्शन में मौजूद नहीं थीं, फिर भी उनकी इज्जत बढ़ गई और उन्हें पैसे मिले।
वकील बेनीवाल ने कहा कि यह कहना गलत है कि कोई किसी को बदनाम करके पैसे कमा सकता है। बुजुर्ग महिला उस दिन से आज तक अपनी बात पर कायम हैं। वह अब 83 साल की हैं और अपने शुरुआती बयान पर पूरी तरह कायम हैं। अब तक चार गवाह पेश किए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *