खेतों से मोटर-केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:चोरी का सामान भी बरामद; मुखबिर की सूचना पर बेरछा पुलिस ने की कार्रवाई

खेतों से मोटर-केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:चोरी का सामान भी बरामद; मुखबिर की सूचना पर बेरछा पुलिस ने की कार्रवाई

शाजापुर जिले में खेतों से पानी की मोटर, स्टार्टर और केबल चोरी के मामले में बेरछा पुलिस ने सोमवार रात 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। चोरी की घटना 24 और 25 अक्टूबर 2026 की रात की बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन कंजर (40), निवासी कंजर डेरा रुलकी, और चरण गुर्जर (27), निवासी आक्या चौहानी, थाना बेरछा के रूप में हुई है। दो किसानों के खेतों से सामान चोरी जानकारी के अनुसार, ग्राम रंथभंवर निवासी वीरेंद्र चौधरी और ओमप्रकाश चौधरी के घनसोदा स्थित खेतों से 5 और 3 हॉर्स पावर की 2 पानी की मोटरें, स्टार्टर और केबल चोरी हुई थीं। फरियादियों की रिपोर्ट पर बेरछा थाने में मामला दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी अरविंद सिंह तोमर ने पुलिस टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संदिग्धों से पूछताछ की। इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 26 अक्टूबर की रात रंथभंवर/कुलमनखेड़ी के जंगल से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *