Explainer: अगले साल धनतेरस तक 2 लाख रुपये पर पहुंच सकता है सोना, पिछले 15 वर्षों में कितना मिला है रिटर्न? देखिए लिस्ट

Explainer: अगले साल धनतेरस तक 2 लाख रुपये पर पहुंच सकता है सोना, पिछले 15 वर्षों में कितना मिला है रिटर्न? देखिए लिस्ट

Gold Price on Dhanteras: भारतीय कल्चर में पर्व और त्योहारों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। इस बार 6 नवंबर को धनतेरस मनाई जाएगी। ऐसे में कई लोग इस दिन सोन-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार धनतेरस इसलिए भी खास है, क्योंकि सोने-चांदी की कीमतें अपने उच्च स्तर से काफी नीचे आ गई हैं। ऐसे में सर्राफा बाजारों में अच्छी डिमांड की उम्मीद है। सोना अपने जनवरी के हाई से करीब 21 फीसदी नीचे आ चुका है। वहीं, चांदी अपने जनवरी पीक से करीब 54 फीसदी गिर गई है। धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों को यह भी जानना चाहिए कि सोने-चांदी ने बीचे वर्षों में कितना रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं।

धनतेरस से धनतेरस पिछले सालों में सोने-चांदी का रिटर्न

धनतेरस की तारीख सोने का भाव (₹/10 ग्राम) पिछली धनतेरस से सोने में बदलाव (₹) सोने का रिटर्न (%) चांदी का भाव (₹/किलो) पिछली धनतेरस से चांदी में बदलाव (₹) चांदी का रिटर्न (%)
11 नवंबर 2012 31,643 +4,917 +18.40% 60,920 +7,843 +14.78%
1 नवंबर 2013 29,826 -1,817 -5.74% 48,675 -12,245 -20.10%
21 अक्टूबर 2014 27,554 -2,272 -7.62% 38,767 -9,908 -20.36%
9 नवंबर 2015 25,686 -1,868 -6.78% 34,552 -4,215 -10.87%
28 अक्टूबर 2016 30,082 +4,396 +17.11% 42,541 +7,989 +23.12%
17 अक्टूबर 2017 29,598 -484 -1.61% 39,769 -2,772 -6.52%
5 नवंबर 2018 31,702 +2,104 +7.11% 38,359 -1,410 -3.55%
25 अक्टूबर 2019 38,269 +6,567 +20.71% 46,306 +7,947 +20.72%
12 नवंबर 2020 50,600 +12,331 +32.22% 62,739 +16,433 +35.49%
2 नवंबर 2021 47,622 -2,978 -5.89% 63,223 +484 +0.77%
22 अक्टूबर 2022 50,626 +3,004 +6.31% 57,613 -5,610 -8.87%
12 नवंबर 2023 59,752 +9,126 +18.03% 70,032 +12,419 +21.56%
29 अक्टूबर 2024 79,233 +19,481 +32.60% 98,730 +28,698 +40.98%
17 अक्टूबर 2025 1,27,008 +47,775 +60.30% 1,56,604 +57,874 +58.62%
22 अक्टूबर 2026 1,43,309 +16,301 (22 अक्टूबर तक) +12.83% (22 अक्टूबर तक) 1,99,599 +42,995 (22 अक्टूबर तक) +27.45% (22 अक्टूबर तक)
सोर्स- केडिया एडवाइजरी

2025 में दिया 60% रिटर्न

केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया ने बताया कि लंबी अवधि में गोल्ड को लेकर संभावनाएं अब भी सकारात्मक बनी हुई हैं। धनतेरस से धनतेरस तक के आंकड़ों के अनुसार, सोने ने 2022 में 6.31%, 2023 में 18.03%, 2024 में 32.60%, 2025 में 60.30% और 2026 में 12.83% (22 अक्टूबर तक) का रिटर्न दिया है।

अगली धनतेरस तक कहां जा सकते हैं भाव

केडिया ने बताया कि तकनीकी नजरिए से 1,40,000 रुपये का स्तर सोने के लिए अहम सपोर्ट माना जा रहा है। इस स्तर के आसपास कीमत टिकती है, तो निवेशक धीरे-धीरे खरीदारी करने पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आती है और ब्याज दरों को लेकर दबाव कम होता है, तो अगली धनतेरस तक सोने की कीमत के 1,90,000 से 2,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना बन सकती है। हालांकि, निकट भविष्य में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की आशंका है। केडिया ने सलाह दी है कि निवेशकों को एकमुश्त बड़ी खरीदारी करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से निवेश करना चाहिए।

सोने-चांदी में आज भी गिरावट

सोने की कीमत में आज गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार दोपहर 12 बजे एमसीएक्स एक्सचेंज पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 578 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,495 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 3324 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,92,469 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *