जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना बगीचा के पास सोमवार देर रात टोटो और मोटर साइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टोटो सड़क पर पलट गया, जबकि मोटर साइकिल सवार भी सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से टोटो सवार पति-पत्नी और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान जमुई थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी राजू रजक और उनकी पत्नी नीलम देवी तथा मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना निवासी मुकेश कुमार, पिता स्वर्गीय रामधारी मंडल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राजू रजक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गिद्धौर स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान कटौना बगीचा के पास उनकी टोटो की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही टोटो पलट गया और मोटर साइकिल सवार मुकेश कुमार सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे टेंपो की चपेट में तीनों घायल आ गए। राजू रजक ने बताया की टेंपो घायलों को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. रवि माधव की देखरेख में घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना बगीचा के पास सोमवार देर रात टोटो और मोटर साइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टोटो सड़क पर पलट गया, जबकि मोटर साइकिल सवार भी सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से टोटो सवार पति-पत्नी और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान जमुई थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी राजू रजक और उनकी पत्नी नीलम देवी तथा मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना निवासी मुकेश कुमार, पिता स्वर्गीय रामधारी मंडल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राजू रजक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गिद्धौर स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान कटौना बगीचा के पास उनकी टोटो की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही टोटो पलट गया और मोटर साइकिल सवार मुकेश कुमार सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे टेंपो की चपेट में तीनों घायल आ गए। राजू रजक ने बताया की टेंपो घायलों को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. रवि माधव की देखरेख में घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।

