रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने स्टेशन मास्टर के कुल 1,265 पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 25 नवंबर तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती संयुक्त रोजगार सूचना संख्या CEN 08/2026 के तहत निकाली गई है। प्रयागराज बोर्ड में 112 पद प्रयागराज आरआरबी के अंतर्गत इस भर्ती में कुल 112 पद आए हैं। इनमें उत्तर मध्य रेलवे के 104 और उत्तर रेलवे के 8 पद शामिल हैं। देशभर में सबसे अधिक 125 पद मुंबई बोर्ड के लिए निकले हैं, जबकि श्रीनगर में 122, चेन्नई में 119, तिरुवनंतपुरम में 114 और बेंगलुरु में 102 पद हैं। महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन शुरू: 27 अक्टूबर 2026 आवेदन की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे तक आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 27 नवंबर 2026 फॉर्म सुधार विंडो: 28 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 ऐसे करें आवेदन अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in या आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। एक अभ्यर्थी केवल एक ही आरआरबी के लिए आवेदन कर सकेगा। आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन, व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण, फोटो-हस्ताक्षर तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। योग्यता व आयु सीमा स्टेशन मास्टर के पद के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इस बार न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को की जाएगी। आवेदन के दौरान आधार आधारित प्राथमिक विवरण सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी के नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि आधार कार्ड तथा दसवीं के प्रमाणपत्र में एक समान होनी चाहिए। अंतर होने की स्थिति में आवेदन से पहले संबंधित दस्तावेज में सुधार करा लेना चाहिए।
पहले इस भर्ती में लगभग 1,250 पद बताए गए थे, जिन्हें बढ़ाकर 1,265 कर दिया गया है।

